गांधी सागर फॉरेस्ट रिट्रीट 12 सितंबर से, पांच अक्टूबर से शुरू होगी कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट

Updated on 03-09-2025 12:05 PM
 भोपाल। ईको-टूरिज्म व साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड दो महोत्सव आयोजित कर रहा है। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का चौथा संस्करण 12 सितंबर से मंदसौर जिले के गांधीसागर डैम पर और कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का दूसरा संस्करण पांच अक्टूबर से श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में होगा।मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय सभागार में पत्रकार वार्ता में कहा कि ये आयोजन केवल पर्यटन नहीं, बल्कि प्राकृतिक धरोहर, सांस्कृतिक समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ने का प्रयास हैं। इनसे स्थानीय समुदायों को रोजगार भी मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि गांधीसागर और कूनो अनुभव-आधारित पर्यटन के उदाहरण हैं, जहां ग्लेम्पिंग, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, हाट एयर बैलूनिंग, जंगल सफारी, नाइट वाक और स्टार गेजिंग जैसी गतिविधियां पर्यटकों को आकर्षित करेंगी।

उन्होंने कहा कि दोनों जगह फेस्टिवल 90 दिनों तक चलेंगे, लेकिन टेंट सिटी आल टाइम है। इन आयोजनों को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि पर्यटन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय समुदायों की भागीदारी और सतत विकास को प्राथमिकता दी जाए।

गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट

चंबल नदी पर बने डैम के बैकवाटर क्षेत्र में 50 टेंट सिटी, जल-थल-वायु रोमांचक गतिविधियां, बोट सफारी, बोट स्पा, बटरफ्लाई गार्डन व राक गार्डन में स्टोरी टेलिंग मुख्य आकर्षण हैं।

कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट

चीतों की वापसी के बाद कूनो अब वेलनेस व इको-टूरिज्म का केंद्र बन रहा है। यहां 25 टेंट सिटी, जंगल सफारी, योग-ध्यान सत्र, विलेज टूर, हाट एयर बैलूनिंग, स्टार गेजिंग और नया चीता इंटरप्रिटेशन सेंटर पर्यटकों को विशेष अनुभव देंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.