घर मे बन रहा था फर्नीचर, दबे पांव पहुंची वन विभाग की टीम, लकड़ी देख फटी रह गई आंखें, कीमत इतनी

Updated on 25-09-2024 11:41 AM
उमरिया: जिले के नौरोजाबाद रेंज अंतर्गत ग्राम हड़हा में भारी मात्रा में अवैध रूप से बेशकीमती सागौन के फर्नीचर बनाने का काम चल रहा था। इसकी सूचना मुखबिर ने वन विभाग को दे दी। इस पर नौरोजाबाद रेंजर पीयूष त्रिपाठी ने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सर्च वारंट जारी करवाया और दल-बल के साथ दबिश दे दी। ।

सूचना पर कार्रवाई


यह सारा काम इतने गुपचुप तरीके से हुआ कि किसी को भनक तक नहीं लग पाई। वन विभाग ने भारी मात्रा में अवैध सागौन के बने हुए फर्नीचर, लकड़ी और वनोपज आशियाय जब्त किए हैं। नौरोजाबाद रेंजर पीयूष त्रिपाठी ने बताया कि हमको सूचना मिली कि ग्राम हड़हा में दिनेश बैगा पिता विपत बैगा के घर मे अवैध सागौन के फर्नीचर बनाये जा रहे हैं।

विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई


रेंजर ने बताया कि हमने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर सर्च वारंट जारी करवाया और अपनी टीम के साथ दबिश दी तो वहां लगभग पौन क्यूबिक मीटर अवैध सागौन की लकड़ी और मिनी औजार मिले। सभी को जब्त कर पीओआर काटा गया एवं वनोपज व्यापार विनिमय अधिनियम 1969 एवं वन नियमों की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की। अभी भी कार्रवाई जारी है। अवैध सागौन की कीमत लगभग 50 से 60 हजार होगी।

सरकार लगातार कर रही प्रयास


गौरतलब है कि एक तरफ सरकार वनों की सुरक्षा और वृक्षारोपण की तरफ लगातार कार्यरत है। दूसरी तरफ वन माफिया जंगलों की अवैध कटाई में कहीं भी पीछे नजर नही आ रहे हैं। ऐसे में वन विभाग आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने का मन बना रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.