कर्नाटक की हार से बौखलाकर गारंटी योजना को कोस रहे हैं, कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रतापगढ़ी का PM मोदी पर तंज

Updated on 01-06-2023 06:14 PM
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर पहुंचे कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने पीएम मोदी पर करारा तंज कसा है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद से पीएम मोदी बौखला गए हैं। इसके चलते नरेंद्र मोदी (Pm Modi) कांग्रेस की गारंटी योजनाओं (Congress Guarantee Scheme) को कोसने का काम कर रहे हैं। प्रतापगढ़ी (Imran Pratapgarhi) ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की विदेश में दलित और मुस्लिमों की प्रतिक्रिया पर भी बीजेपी नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी जब बाहर जाते हैं तो बीजेपी (Bjp) के नेताओं को काम सौंप जाते हैं। महाराष्ट्र में आने वाले विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) पर प्रतापगढ़ी ने कहा कि यहां तो महाविकास अघाड़ी (Mva) कर्नाटक से भी ज्यादा वोटों के अंतर से जीतेगी।

PM ने उद्योगपतियों के लाखों हजार करोड़ माफ कर दिए: प्रतापगढ़ी

कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि PM मोदी ने उद्योगपतियों के लाखों हजार करोड़ माफ कर दिए, तब उनको कोई दर्द नहीं हुआ। आज जब कांग्रेस आम जनता के लिए कोई गारंटी योजना लागू कर रही है तो बीजेपी को दिक्कत हो रही है। जब उद्योगपतियों का इतना कर्ज माफ कर दिया गया तो देश के बैंक करप्ट नहीं हुए। आज जब कांग्रेस गरीबों का साथ दे रही है तो देश के बैंक करप्ट हो जाएंगे। इससे साफ पता लगता है कि कांग्रेस देश की जनता के साथ और बीजेपी उद्योगपतियों के साथ खड़ी है। प्रतापगढ़ी ने कहा कि यह देश जनता का है या कि उद्योगपतियों का यह कौन तय करेगा?

मिसिंग ईरानी वाले पोस्टर पर क्या बोले प्रतापगढ़ी

कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से बीते दिनों बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मिसिंग होने का पोस्टर जारी किया गया था। इसको लेकर स्मृति ईरानी ने जवाब भी दिया। ईरानी के मिसिंग वाले पोस्टर के सवाल पर प्रतापगढ़ी ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के बीच जब वे गायब हैं तो जाहिर सी बात है कि उनको लेकर यही कहा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस राज्यसभा सांसद ने महिला पहलवानों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर जंतर मंतर पर स्मृति ईरानी को ढूंढना हो तो कहा जाएं? पांच रुपए रेट बढ़ जाने पर आलू प्याज की माला पहनकर घूमने वाली स्मृति ईरानी को ढूंढना हो तो कहा जाएं? तो फिर उनको मिसिंग ही कहा जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.