चार वर्षीय मासूम ने की बैड टच की शिकायत, पुलिस पूछताछ में बच्ची खामोश

Updated on 22-09-2024 11:27 AM

भोपाल। राजधानी के एक निजी स्कूल में तीन वर्ष की बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले को अभी एक सप्ताह ही बीता था कि शहर के एक और स्कूल में चार वर्षीय बच्ची से बैड टच की शिकायत आई है। मासूम ने शनिवार को वैन ड्राइवर द्वारा बैड टच की बात अपनी मां को बताई थी। हालांकि बच्ची की मां जब उसे लेकर ऐशबाग थाने पहुंची तो बच्ची पुलिस के सामने खामोश हो गई और घटना के बारे में कुछ नहीं बता सकी।


बच्ची ने यह भी कहा कि यह बात उसने इसलिए की, ताकि माता-पिता उस पर ध्यान दें और उसके साथ खेलें। बच्ची के कन्फ्यूज रहने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। रविवार को बच्ची की काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए पुलिस बाल कल्याण समिति की भी मदद ले रही है।


वैन में मौजूद थी एक और बच्ची


ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार, चार वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। बच्ची के स्कूल जाने-आने के लिए अभिभावकों ने स्कूल वैन लगा रखी है। शनिवार दोपहर को वह स्कूल से घर पहुंची तो ड्राइवर द्वारा बैड टच किए जाने की जानकारी मां को दी। इसके बाद शिकायत लेकर मां थाने पहुंची तो पुलिस ने स्कूल प्रबंधन और ड्राइवर से पूछताछ की। इसमें सामने आया कि ड्राइवर ने जिस समय बच्ची को उसके घर छोड़ा था, उसी समय एक और छह वर्षीय बच्ची भी वैन में मौजूद थी। दूसरी बच्ची से पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बैड टच की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।

इनका कहना है

चार वर्षीय बच्ची से ड्राइवर द्वारा बैड टच की शिकायत को लेकर मां थाने आई थी। चूंकि बच्ची घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता सकी, ऐसे में शिकायत दर्ज नहीं की गई है। मामला गंभीर हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
- रश्मि अग्रवाल, एडिशनल डीसीपी, जोन-1

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.