दुर्लभ बीमारी HLH से पीड़ित चार साल की मासूम:50 हजार में से 1 बच्चे को होती है बीमारी, पिता ने CM से लगाई गुहार

Updated on 04-07-2024 11:01 AM

हेमोफैगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस (एचएलएच) से पीड़ित एक बच्ची के इलाज के लिए दमोह के रहने वाले विप्लव चौरासिया इन दिनों भोपाल में सीएम से मदद की गुहार लगाने आए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी चार साल की बेटी तान्या चौरसिया को एचएलएच (हेमोफैगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस ग्रिसेली सिंड्रोम) है, जिसका इलाज इन दिनों नागपुर में चल रहा है।

बेटी के इलाज के लिए 15 लाख रुपए की जरूरत है। जिसके चलते मैं लगातार सीएम और कई अन्य मंत्रियों से गुहार लगाने आया हूं। हालांकि, अभी तक सभी जगह से निराशा ही हाथ लगी है। मगर कोशिश कर रहा हूं। बता दें कि विप्लव चौरसिया पेशे से एक किसान हैं वह दमोह के सिंहपुर गांव के रहने वाले हैं।

50 हजार में से एक बच्चे को होती है बीमारी

एम्स भोपाल में डिपार्टमेंट ऑफ पीडियाट्रिक में एडिशनल प्रोफेसर डॉक्टर नरेंद्र चौधरी कहते हैं कि यह बीमारी बहुत ही दुर्लभ बीमारी है, आम तौर पर यह बीमारी हर 50 हजार में से एक बच्चे को होती है। सामान्यतः: देखा गया है कि यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसका इलाज बोर्न मेरो ट्रांसप्लांट से किया जाता है। इसमें मरीज को एस्टेरॉइड और कीमो की भी जरूरत पड़ती है। वहीं बच्ची को इसके साथ ग्रीसेली सिंड्रोम भी है, इसकी वजह से बच्चों की इम्यूनिटी डिस्टर्ब्ड होती है।

एक बेटी की इस बीमारी से हो चुकी है मौत

विप्लव चौरसिया कहते हैं कि यह रेयर बीमारी है। आम तौर पर इसमें बुखार आता है और यह बुखार 105 तक पहुंच जाता है। इसके लिए मैं तान्या का कीमो करवा रहा हूं, उसका इलाज नागपुर न्यू ईरा हॉस्पिटल नागपुर में चल रहा है। इससे पहले मेरी एक बेटी आयुषी चौरसिया की तीन साल की उम्र में इस बीमारी से मौत हो चुकी है। उसका इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। उसकी डेथ साल 2019 में हुई थी, उसके बाद तान्या जब 1 साल की हुई तो हमें पता चला कि तान्या को भी एचएलएच है। जिसका इलाज हम इन दिनों करवा रहे हैं।

एचएलएच के बारे में

नरेंद्र चौधरी कहते हैं कि हेमोफैगोसाइटिक लिम्फो हिस्टियोसाइटोसिस को हम साधारण भाषा में एक तरह का बल्ड सेल्स कह सकते हैं। जो शरीर को प्रोटेक्ट करने की बजाय अपनी ही सेल्स को खाने लगता है, जिससे कि मरीज की इम्यूनिटी कम होने लगती है। इसके इक्का दुक्का मरीज पहले भी आ चुके हैं आम तौर पर यह बच्चों में ही पाई जाती है। यह जेनेटिक होती है। इसमें स्किन और हेयर के कलर के एग्जामिनेशन से हम इसके बारे में पता कर सकते हैं।

एचएलएच लक्षण

  • बुखार।
  • पीलिया (त्वचा और आंखों का पीला पड़ना)।
  • बढ़ी हुई तिल्ली।
  • सांस की परेशानी।
  • आसान आघात।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.