दो सगी बहनों समेत लापता हुई चार बच्चियां, ट्रेन में बैठकर पहुंच गईं इटारसी

Updated on 09-12-2023 12:37 PM
भोपाल। बागसेवनिया इलाके में रहने वाली 6 से 14 साल की चार बच्चियां गुरुवार की शाम को एक साथ लापता हो गई थीं। आसपास तलाश करने के बाद भी जब भी जब बच्चियों का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने पहुंचकर उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर छानबीन के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ को बच्चियों के लापता होने की सूचना दी। रेलवे स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद शुक्रवार को चारों बच्चियों को इटारसी जंक्शन से जीआरपी द्वारा सकुशल बरामद कर लिया गया। चारों में सबसे बड़ी बच्ची इसके पहले भी घर से गायब हो चुकी है, जिसे पिछले महीने दिल्ली से बरामद किया गया था। उसी के बहकावे में आकर बाकी तीनों बच्चियां उसके साथ चली गई थी।

यह है घटनाक्रम

मिसरोद एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि बागसेवनिया में रहने वाली चार बच्चियां गुरुवार दोपहर बाद अपने-अपने घरों से गायब हो गई थी। इनमें 6 और 10 साल की दो बच्चियां सगी बहनें हैं। देर रात बच्चियों के स्वजनों ने थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने चारों की गुमशुदगी के साथ ही उनके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर अलग-अलग टीमों को बच्चियों की तलाश में लगाया गया। इसके साथ ही इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यम पर जानकारी बहुप्रसारित करने के साथ ही आल इंडिया जीआरपी और आरपीएफ को सूचना दी गई। इसी बीच चारों बच्चियों को इटारसी जंक्शन पर जीटी एक्सप्रेस से सकुशल उतार लिया गया।

पहले भी घर से भाग चुकी है सबसे बड़ी बच्ची

एसीपी ने बताया कि सबसे बड़ी 14 साल की बच्ची के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी बुजुर्ग दादी के पास रहती है। अक्टूबर महीने में बच्ची घर से बगैर बताए गायब हो गई थी, जिसे करीब एक महीने बाद दिल्ली से बरामद किया गया था। इधर सगी बहनें गुरुवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। उन्हें डर था कि परिजन स्कूल नहीं जाने पर उन्हें फटकार लगाएंगे, इसलिए वह मोहल्ले में घूम रही थीं। इसी बीच बड़ी बच्ची से मुलाकात हुई तो उसने बोला कि अपनी बुआ के यहां चलते हैं। इसके साथ ही बारह साल की एक बच्ची भी उनके साथ हो गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.