क्राइम ब्रांच के चार आरक्षक निलंबित, बिना सूचना दबिश और भ्रष्टाचार के आरोप

Updated on 15-09-2025 12:06 PM
भोपाल। राजधानी पुलिस में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता का एक और मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच में तैनात चार आरक्षकों को वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना बागसेवनिया क्षेत्र में दबिश दी और उनके आचरण में गंभीर संदेह पाया गया।

नियमों का उल्लंघन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक शैलेन्द्र रावत, सतेन्द्र, सुशील सिंह और आलोक मिश्रा ने दबिश की कार्रवाई की। बाद में यह पाया गया कि इस कार्रवाई की सूचना पहले वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई थी, जो पुलिस नियमों का उल्लंघन है। इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान इन पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध और भ्रष्टाचार से जुड़ा माना गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए चारों आरक्षकों को निलंबित कर दिया। एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और इस तरह की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.