पहले दिन ग्वालियर (ग्रामीण) में विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास एवं लोकार्पण

Updated on 06-02-2023 05:19 PM

उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा के पहले दिन अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विकास यात्रा के प्रारंभ में भदावाना धाम पहुँच कर गैवूदास जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने ग्वालियर के भदावाना धाम से ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में चलने वाले रथ को हरी-झण्डी दिखा कर रवाना किया। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग के विकास और कल्याण के कार्य किये जा रहे हैं।

राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने विकास यात्रा में ग्वालियर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुर्री में 88 लाख 94 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले ग्रामीण क्षेत्र के प्रबुद्धजन को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया और मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्र वितरित किये। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने बंजारों का पुरा ग्राम में 2 करोड़ 87 लाख लागत की डामरीकृत सड़क का भूमि-पूजन और 77 लाख रूपये लागत से जल-जीवन मिशन में तैयार पेयजल योजना का लोकार्पण किया। ग्राम बस्तरी में जल-जीवन मिशन में 67 लाख लागत की नल-जल योजना और 22 लाख लागत के अन्य विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में घर-घर नल से जल उपलब्ध कराने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.