पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय वाजपेयी विराट व्यक्तित्व के धनी थे – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Updated on 26-12-2023 11:33 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एक विराट व्यक्तित्व के धनी थे। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने उन्हें हमेशा पूरा सम्मान दिया। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सफल परमाणु परीक्षण भी उनके कार्यकाल की देन है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर ग्वालियर में आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस के कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा शहर के हृदय स्थल महाराज बाड़े पर आयोजित ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर 200 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित होने वाले अटल स्मारक का भूमिपूजन और स्मारक के मॉडल का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का उज्जैन एवं बड़नगर से भी नाता रहा है। उन्होंने कहा कि हम अटल जी की जयंती पर ग्वालियर का गौरव दिवस कार्यक्रम के आयोजन पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि अटल जी ग्वालियर की पावन धरती से थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिवस को प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने कभी भी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज अटल जी की जयंती पर 200 करोड़ रूपए की लागत से अटल स्मारक का जो शिलान्यास किया गया है उससे विकास के नए – नए आयाम भी जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौरव दिवस मनाए जाने की परंपरा पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार द्वारा शुरू की गई थी। जिसके अतंर्गत ग्वालियर गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रारंभ में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

कलाकारों का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर गौरव दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विभूतियों का सम्मान भी किया। जिनमें सर गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली में सेवाएँ दे रहे वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मुकुन्द खेतान, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच श्री शिवेन्द्र सिंह राठौर, शिक्षाविद एवं साहित्यका श्री जगदीश तोमर, ग्वालियर सांगीतिक घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक श्री उमेश कंपू वाले और स्वर्ग सदन संस्था के श्री विकास गोस्वामी शामिल हैं।

कलाकारों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

ग्वालियर गौरव दिवस समारोह में देश की सुविख्यात गायिका सुश्री मैथली ठाकुर एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा भजन एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं।

रंगारंग आतिशबाजी का हुआ प्रदर्शन

ग्वालियर गौरव दिवस के अवसर पर रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.