पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated on 24-10-2023 12:30 PM
भोपाल। भाजपा नेता व प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जवाहर चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें माइनर हार्ट अटैक आया है। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपचार के बाद उमाशंकर गुप्ता की हालत में सुधार है। उनके हृदय में दो ब्लाकेज निकले हैं। डाक्टर ने स्टेंट डाला है। फिलहाल उन्हें अस्पताल के आइसीयू में रखा गया है। डाक्टरों ने उन्हें फिलहाल पूरी तरह आराम करने और तनाव नहीं लेने की सलाह दी है

टिकट कटने के बाद समर्थकों ने किया था विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि उमाशंकर गुप्ता भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की ओर टिकट के दावेदार थे। हालांकि पार्टी ने भगवानदास सबनानी की इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद रविवार को उमाशंकर गुप्ता के समर्थकों ने रविवार को पार्टी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन भी किया था। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उमाशंकर गुप्ता इसी सीट पर चुनाव में कांग्रेस के पीसी शर्मा से पराजित हो गए थे।

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने बताया कि उमाशंकर गुप्ता क्षेत्रीय पार्षद बृजुला सचान के निवास पर धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.