पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बिल्डिंग से कूदकर सुसाइड किया

Updated on 21-06-2024 12:51 PM

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन (52) का गुरुवार 20 जून को बेंगलुरु में निधन हो गया। उन्होंने अपने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। जॉनसन ने 1996 में भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

जॉनसन ने कर्नाटक की ओर से 39 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले। इसमें उन्होंने 125 विकेट लिए। उन्होंने चार बार 5 विकेट लिए। जॉनसन सबसे तेज भारतीय गेंदबाजों में से एक थे। 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान उन्होंने केरल के खिलाफ 152 रन देकर 10 विकेट लिए। इस कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली।

1996 में किया डेब्यू, फिर साउथ अफ्रीका भी गए
डेविड ने 1996 में नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में अपना टेस्ट डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान वे माइकल स्लेटर को आउट करने में सफल रहे। दाएं हाथ के गेंदबाज साउथ अफ्रीका दौरे का भी हिस्सा थे, लेकिन उन्हें केवल पहले टेस्ट में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने हर्शल गिब्स और ब्रायन मैकमिलन के विकेट लिए।

जय शाह और अनिल कुंबले ने दी श्रद्धांजलि
BCCI सचिव जय शाह ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त की। शाह ने लिखा, हमारे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। खेल में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, मेरे क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं। बहुत जल्दी चले गए 'बेनी'।

फिटनेस के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट में संघर्ष करना पड़ा
अपनी शानदार शुरुआत और बेहतरीन पेस के बावजूद जॉनसन निरंतरता और फिटनेस के साथ संघर्ष करना पड़ा। जॉनसन ने कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा, जहां उन्हें ज्यादा सक्सेस मिली। उन्होंने अपनी टीम के बॉलिंग अटैक में महत्वपूर्ण योगदान दिया। खेल से संन्यास लेने के बाद वह युवे क्रिकेटरों को कोचिंग और सलाह दे रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.