पूर्व सीएम शिवराज बोले- जनता हमारे काम से संतुष्ट थी, इसलिए हमें भारी बहुमत मिला

Updated on 01-01-2024 01:21 PM

 भोपाल। भाजपा ने बड़े बहुमत से अब तक का सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत लेकर सरकार बनाई है। इसका अर्थ सीधा यह है सरकार के कामों से मध्य प्रदेश की जनता प्रसन्न थी, आनंदित थी, विकास और जनकल्याण दोनों ने जनता के दिल और दिमाग पर गहरा असर डाला था, इसलिए हमें भारी बहुमत मिला। यह बात रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को नर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, संगठन के कार्यकर्ताओं का काम, संगठनों के प्रयास, सभी ने जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार के कामों का इसमें महत्वपूर्ण योगदान है चाहे वह विकास के हो या जनकल्याण के काम हो।

मैं इस प्रसन्नता के साथ लगातार 17 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी जनता के मन में स्नेह, जनता के मन में विश्वास है आनंद के साथ विदा हुआ हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि डा. मोहन यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास के कामों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आगे और आगे ले जाएगी।

एक अच्छा कार्यकर्ता सदैव यही सोचता है कि मेरे बाद आने वाला कार्यकर्ता मुझसे ज्यादा सफल हों। मुख्यमंत्री सहित नए मंत्रिमंडल को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरे तो मन में संतोष है मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास में बहुत उल्लेखनीय काम हम दे पाए। अब यह काम निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश निरंतर आगे बढ़ेगा।

नए साल में नया चैलेंज है, जिसे मैं बड़ा नहीं मानता लेकिन 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। पार्टी के कार्यकर्ता के नाते मेरा तो यह लक्ष्य रहेगा पार्टी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीते।

इस लक्ष्य को प्राप्त करने में हम दिन-रात अपने आप को झोंक कर काम करेंगे। भाजपा मेरे लिए पद प्राप्ति का माध्यम नहीं है। भाजपा, राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का मिशन है और मैं उस मिशन का कार्यकर्ता हूं इसलिए उसे मिशन को पूरा करने में जहां जितनी उपयोगिता होगी गिलहरी की तरह अपना मैं योगदान देता रहूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.