पूर्व भाजपा मंत्री दीपक ने कांग्रेस नेत्री से शादी की:जोशी ने मंदिर में 20 साल छोटी पल्लवी की मांग में सिंदूर भरा;

Updated on 20-12-2025 12:22 PM

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके दीपक जोशी (63) ने महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना (43) से शादी कर ली है। सामने आई तस्वीरों में दीपक पल्लवी की मांग में सिंदूर भरते हुए नजर आ रहे हैं।  बताया जा रहा है कि यह शादी आर्य समाज मंदिर में 4 दिसंबर को हुई। इसकी तस्वीरें पल्लवी ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और बाद में डिलीट कर दी थीं। कांग्रेस नेता बृजेन्द्र शुक्ला ने दीपक जोशी की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुई बधाई दी।

दो-तीन और महिलाओं से शादी की चर्चा दीपक जोशी जोशी की दो और महिलाओं से भी शादी की चर्चाएं हैं। इनमें से दो मामले कोर्ट तक भी पहुंचे हैं। पल्लवी से पहले नम्रता जोशी और शिखा जोशी (मित्रा) भी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बता रही हैं।

नम्रता का दावा है कि वे दीपक जोशी की पत्नी हैं और उनके घर में रहती हैं। जबकि, शिखा का दावा है कि उन्होंने 2016 में दीपक जोशी से शादी की थी, वे उनकी पत्नी हैं। जोशी की पहली पत्नी विजया का 2021 में कोरोना के चलते निधन हो गया था।

पूर्व CM के बेटे के भाजपा से मोहभंग की कहानी

दीपक जोशी साल 2013 में देवास जिले की हाटपिपल्या सीट से चुनाव जीतकर मप्र सरकार में स्कूल शिक्षा मंत्री बने थे। 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता मनोज चौधरी ने दीपक जोशी को हरा दिया। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

साल 2020 में सिंधिया ने अपने समर्थक 22 विधायकों के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें हाटपिपल्या विधायक मनोज चौधरी भी शामिल थे। कांग्रेस के 6 और विधायकों ने भी पार्टी से किनारा कर लिया। नतीजा ये हुआ कि कमलनाथ सरकार गिर गई। इसके बाद सभी 28 सीटों पर उपचुनाव हुए। भाजपा ने सभी 28 सीटों पर कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं को ही टिकट दिया।

दीपक जोशी के राजनीतिक करियर का यही वो टर्निंग पॉइंट था, जब उनका पार्टी से मोहभंग हो गया। तीन साल बाद 2023 में उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली।

2021 में पत्नी की मौत के बाद दूरियां और बढ़ीं साल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आ गई। 10 अप्रैल 2021 को दीपक जोशी, उनके बेटे जयवर्धन और पत्नी विजया जोशी भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से गंभीर स्थिति थी।

पत्नी विजया जोशी की हालत खराब हो गई। उन्हें इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पत्नी के निधन का दीपक जोशी को बड़ा सदमा लगा। 2021 में वह ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए। इसके बाद साल 2022 में भी उनकी सक्रियता ज्यादा नजर नहीं आई।

भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, पीएम को लिखा पत्र दिसंबर 2022 में दीपक जोशी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि बागली की तीनों नगर परिषद् में प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों का घोटाला हुआ है। इस पत्र में उन्होंने इस घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। पीएम मोदी को पत्र लिखने से पहले इसकी शिकायत उन्होंने प्रदेश संगठन के नेताओं से लेकर सीएम से की थी। उनसे जुड़े एक नेता बताते हैं कि दीपक जोशी ने कई बार शिकायत की, लेकिन बीजेपी के बड़े नेताओं ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। भ्रष्टाचार के ये मामले विधानसभा में भी उठे। इसके बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दीपक जोशी ने ये तक चेतावनी दी कि नए साल यानी 2023 में वे सड़क पर लड़ाई लड़ेंगे। इस चेतावनी का भी भाजपा के नेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। इसके बाद उन्होंने पार्टी से दूरी बनाना शुरू कर दी।

पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि के एक दिन बाद भाजपा छोड़ी 2023 में चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई थीं। दीपक जोशी लगातार अपने क्षेत्र में सक्रिय थे। जिस भ्रष्टाचार का मामला उठाया था, उस पर कार्रवाई न होने से नाराज भी थे। मई के महीने में उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगना शुरू हुए। दीपक जोशी ने इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया। 5 मई को पत्नी की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद 6 मई को जोशी अपने पिता की तस्वीर लेकर कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचे, जहां कमलनाथ ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.