जिन गाड़‍ियों की कंपनियां हुई बंद, उनकी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट भी नहीं बन रहीं

Updated on 11-12-2025 12:46 PM

भोपाल। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगवाने की अनिवार्यता अब पुराने वाहन मालिकों के लिए मुसीबत बन गई है। जिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने भारत में अपना कारोबार समेट लिया है या जो कंपनियां बंद हो चुकी हैं, उनकी गाड़ियों की एचएसआरपी नहीं बन पा रही है। भोपाल में ऐसे करीब दो हजार से अधिक वाहन मालिक हैं, जो आरटीओ और डीलरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल रहा।

एक नंबर प्लेट बनाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि एचएसआरपी व्यवस्था के तहत नंबर प्लेट बनाने के लिए वाहन निर्माता कंपनी (ओईएम) और नंबर प्लेट निर्माता कंपनी के बीच एक करार (एग्रीमेंट) होना अनिवार्य होता है। वर्तमान में भोपाल में रोजमाटा सेफ्टी प्राइवेट लिमिटेड, एफटीए और सुजुकी जैसी कंपनियां नंबर प्लेट बना रही हैं। रोजमाटा मारुति के अलावा अन्य सभी कंपनियों की कारों का काम देखती हैं।

एफटीए ज्वाइंडियर ट्रैक्टर, हारवेस्टर व बड़े वाहनों का काम देखता है, जबकि सुजुकी टू व्हीलर की नंबर प्लेट बनाती है। नियम के मुताबिक, पोर्टल पर डाटा तभी प्रोसेस होता है जब ओईएम यानी गाड़ी बनाने वाली कंपनी मौजूद हो। चूंकि भोपाल में 25 कंपनियों की गाड़ियां हैं जो अब बंद हो चुकी हैं, इसलिए उनका कोई प्रतिनिधि या सिस्टम मौजूद नहीं है जो नंबर प्लेट बनाने के लिए अधिकृत कर सके।

इन प्रमुख कंपनियों के वाहनों पर संकट

शहर में जिन कंपनियों की गाड़ियों की नंबर प्लेट अटक गई है, उनमें प्रमुख रूप से मिस्तुबिसी, फिएट, विली, एपीआई ऑटो, एसीई मोटर, एजेएएक्स, एलएनटी, मिल्किन हारवेस्टर और पंजाब ट्रैक्टर्स शामिल हैं। इनमें से कई पुरानी जीप, विंटेज कार और कमर्शियल वाहनों की श्रेणी में आते हैं।

जानिए क्या है एचएसआरपी और क्यों है यह सुरक्षित

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) एल्युमीनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है। इसे आसानी से बदला या तोड़ा नहीं जा सकता। इसमें अशोक चक्र का हाट-स्टैम्प्ड क्रोमियम होलोग्राम होता है जो इसकी असली होने की पहचान है। प्लेट पर 'आईएनडी' लिखा होता है और यह एक रेट्रो-रिफ्लेक्टिव शीट से ढकी होती है, जिससे रात में दूर से ही नंबर साफ दिखाई देता है।

ओईएम क्यों जरूरी है

एचएसआरपी व्यवस्था की सुरक्षा और प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (ओईएम) अनिवार्य है। ओईएम ही वाहन का चेसिस और इंजन डेटा सत्यापित करता है। एचएसआरपी के लेजर कोड (पिन) को केंद्रीय "वाहन पोर्टल" पर उत्पादन लिंक के जरिए दर्ज करने के लिए ओईएम की सहमति आवश्यक है। ओईएम के बिना, नंबर प्लेट निर्माता कंपनियों और डेटाबेस के बीच कानूनी और तकनीकी अनुपालन टूट जाता है, जिससे प्लेट नहीं बन पाती है।

कैसे काम करता है लेजर कोड

एचएसआरपी की सबसे बड़ी खासियत इसका "लेजर कोड" है। हर नंबर प्लेट पर एक यूनिक (अद्वितीय) लेजर-ब्रांडेड 10 अंकों का परमानेंट आइडेंटिफिकेशन नंबर (पिन) होता है। यह कोड वाहन के इंजन नंबर और चेसिस नंबर के साथ केंद्रीय डेटाबेस (वाहन पोर्टल) में लिंक होता है।

इस प्लेट को वाहन में एक विशेष "स्नैप लॉक" के जरिए फिट किया जाता है। एक बार लग जाने के बाद इसे खोला नहीं जा सकता, इसे केवल काटकर ही निकाला जा सकता है। इससे वाहन चोरी होने पर नंबर प्लेट बदलना मुश्किल हो जाता है और पुलिस के लिए गाड़ी को ट्रैक करना आसान हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.