दिन में फ्लडलाइट्स, फिर जमकर बारिश, भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट में पहले दिन क्या-क्या हुआ?

Updated on 27-09-2024 04:30 PM
कानपुर: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन दूसरे सत्र के दौरान खराब रोशनी के कारण खेल को रोकना पड़ा। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। मौसम की हालत देखते हुए मैच के पहले दिन का खेल खत्म करना पड़ गया। खेल को जब रोका गया तब बांग्लादेश ने 35 ओवरों में 3 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। खेल रोकने के थोड़ी देर बाद बारिश होने लगी और मैदान कर्मियों ने मैदान को कवर से ढक दिया।

बांग्लादेशी कप्तान बने आखिरी शिकार

बांग्लादेश ने इस दौरान लंच के बाद के सत्र में 9 ओवर के खेल में 33 रन जोड़कर कप्तान नजमुल हसन शंटो (31) का विकेट गंवा दिया। खेल रोके जाते समय मुशफिकुर रहीम (छह) और मोमिनुल हक (40) क्रीज पर मौजूद थे। इससे पहले तेज गेंदबाज आकाश दीप ने बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों में सलामी बल्लेबाजों को आउट कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

आउटफील्ड गीली होने की वजह से देरी से शुरू हुआ मैच

बांग्लादेश ने दिन के पहले सत्र में दो विकेट पर 74 रन बनाए। बीती रात बारिश होने के कारण आउटफील्ड गीली हो गई थी, जिससे दिन का खेल एक घंटे की देर से शुरू हुआ। तेज गेंदबाजी के अनुकूल परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तीनों तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में बनाए रखते हुए बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। 

भारतीय गेंदबाजों की पेस से परेशान हुए बांग्ला टाइगर

उन्होंने अपनी लेंथ और उछाल लेती गेंदों से प्रभावित किया। बल्लेबाजों को उनकी दोनों तरफ स्विंग होती गेंदों से परेशानी का सामना करना पड़ा। लंच के विश्राम के समय शंटो छह चौके की मदद से 28 जबकि मोमिनुल हक 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों से ही बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाजों जाकिर हसन (शून्य) और शदमन इस्लाम (24) को परेशान किया।

आकाश दीप ने किया पहला शिकार

बुमराह की बाहर निकलती गेंदें कई बार स्टंप और बल्ले के बाहरी किनारे के करीब से गुजरी तो वहीं सिराज की गेंद बल्ले से टकरने के बाद स्लिप में खड़े क्षेत्ररक्षकों तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा गई। इस्लाम ने बुमराह के ओवर में दो चौके जड़कर दबाव कम किया तो वहीं दूसरे छोर से हसन ने 23 डॉट गेंदे खेली। 9वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए आकाश दीप ने अपनी तीसरी गेंद पर ही हसन की 24 गेंद की पारी को खत्म किया। जायसवाल ने स्लिप में उनका शानदार कैच लपका।

उन्होंने इसके बाद इस्लाम को भी पगबाधा किया। मैदानी अंपायर के नॉट आउट देने के बाद आकाश दीप ने कप्तान रोहित को रिव्यू लेने के लिए मनाया और उनका फैसला सही साबित हुआ। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद इस्लाम को आउट करार दिया। शानदार लय में चल रहे शंटो ने इसके बाद दो चौके लगाकर दबाव कम किया। उन्होंने इस दौरान रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ रिवर्स स्वीप का कारगर इस्तेमाल किया। लंच से पहले सत्र के आखिरी ओवर में बूंदाबांदी शुरू हो गई जिसके कारण पिच और मैदान को कवर से ढकना पड़ा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
 01 July 2026
नई दिल्ली: कलिंगा स्टेडियम में आयोजित हुई 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आखिरी दिन जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रोहित यादव का जलवा देखने को मिला। रोहित ने 87.05…
 01 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर जबरदस्त हाइप है। उन्हें भारतीय टी20 टीम में शामिल तो कर लिया गया है लेकिन…
 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
Advt.