भोपाल में कलेक्टोरेट, निगम समेत ऑफिसों में हुआ ध्वजारोहण

Updated on 15-08-2025 08:48 PM

भोपाल में आजादी के पर्व की धूम है। लोग स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के जश्न में डूबे हुए हैं। लाल परेड में मुख्य आयोजन हुआ, जबकि कलेक्टोरेट, निगम समेत कई ऑफिसों में ध्वजारोहण किया गया। जन्माष्टमी के चलते पुराने शहर के बाजार खुले हैं, जबकि थोक दवा बाजार बंद है।

संभागायुक्त ऑफिस में कमिश्नर संजीव सिंह ने झंडावंदन किया। कलेक्टोरेट में कलेक्र

 कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान हुआ।

इसके बाद कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें एकजुट होकर देश की प्रगति और विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

जिला पंचायत में अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा जिला पंचायत ऑफिस में अध्यक्ष रामकुंवर गुर्जर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट, सदस्य विनय मेहर, विधायक प्रतिनिधि दीपक गुर्जर, सीईओ इला तिवारी समेत संदीप कुमार श्रीवास्तव, आकाश परमार, कमल चंदानी, प्रीति राय, दीपक सूर्यवंशी आदि भी मौजूद थे। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।

महापौर- निगम अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण भोपाल की महापौर मालती राय ने आईएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन भी मौजूद रहे। वहीं, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित कार्यालय में तिरंगा फहराया। इधर, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारी भी आजादी का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने सुभाष नगर स्थित डिपो पर झंडावंदन किया।

75% से ज्यादा अंक लाने वालों का हुआ सम्मान आईएसबीटी कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद महापौर मालती राय ने राजधानी के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फायर ब्रिगेड के जवानों की परेड का निरीक्षण भी किया और कार्यक्रम के बाद मिठाई बांटी गई।

इस अवसर पर महापौर ने नगर निगम कर्मचारियों के उन बच्चों को सम्मानित किया, जिन्होंने 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। कुल 39 बच्चों को 10-10 हजार रुपए के प्रोत्साहन चेक दिए गए। इनमें 10वीं के 20 और 12वीं के 19 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने भी ध्वजारोहण के बाद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और कई नागरिक मौजूद रहे।

ईंटखेड़ी स्कूल में हुआ कार्यक्रम आजादी के पर्व पर ग्राम ईंटखेड़ी, हर्राखेड़ा, बैरसिया और दुपाड़िया स्थित शासकीय स्कूलों में कार्यक्रम हुए। इनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाट और सदस्य विनय मेहर बतौर अतिथि मौजूद थे। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।

वक्फ बोर्ड परिसर में अध्यक्ष पटेल ने फहराया तिरंगा मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड परिसर एवं भोपाल के सबसे पुराने मदरसा हमीदिया में अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर काजी मुश्ताक अली नदवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान, सीईओ फरजाना गजाला, अकमल जरदारी, याकूब साहब, वक्फ बोर्ड के इरशाद अंसारी, रमीज कुरैशी, जहरान हसन आदि भी मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.