कांग्रेस जिलाध्यक्षों की दिल्ली में पहली वर्कशॉप:राहुल गांधी बताएंगे कैडर मैनेजमेंट का रोडमैप, 9 घंटे चलेगी पहली वर्कशॉप

Updated on 24-08-2025 12:32 PM

16 अगस्त को मप्र कांग्रेस के सभी 71 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हुई। ये सभी जिला अध्यक्ष शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए। इनकी आज कांग्रेस के नए राष्ट्रीय कार्यालय में पहली वर्कशॉप होगी। इस वर्कशॉप में राहुल गांधी मुख्य रूप से जिलाध्यक्षों को कैडर मैनेजमेंट के टिप्स देंगे।

जिलाध्यक्षों ने समझा कांग्रेस के नया हेडक्वार्टर का सिस्टम शनिवार को दिल्ली में 9ए, कोटला रोड स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के नए हेडक्वार्टर में एमपी के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे। यहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ सभी जिलाध्यक्षों ने AICC ऑफिस का भ्रमण कर पूरी कार्यपद्धति समझी। इसके बाद मप्र कांग्रेस के सभी जिलाध्यक्षों को हरीश चौधरी ने डिनर दिया।

9 घंटे चलेगी पहली ट्रेनिंग कांग्रेस जिला अध्यक्षों की पहली वर्कशॉप आज सुबह 9:30 बजे से शुरु होगी। सभी जिलाध्यक्षों को 9 बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। शाम 7 बजे तक चलने वाली इस वर्कशॉप में जिला अध्यक्षों को संगठन सृजन अभियान की पूरी रूपरेखा से लेकर आगामी समय की चुनौतियों और चुनावी रणनीति के बारे में बताया जाएगा।

प्रजेंटेशन से जिलाध्यक्षों को बताएंगे रोडमैप इस वर्कशॉप में जिला अध्यक्षों के सामने एक प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा। इस प्रजेंटेशन में जिला अध्यक्षों को यह बताया जाएगा कि पार्टी की विचारधारा से जुडे़ लोगों को ही जिले की टीम में जगह दी जाए। खासकर जो कार्यकर्ता एनएसयूआई, सेवादल, महिला कांग्रेस में काम करते आए हैं उन्हें जिले के संगठन में मौका दिया जाना चाहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.