पहले ऑफिस में रखी शराब पी फिर चोरी... रजिस्ट्रार कार्यालय को चोरों ने बनाया निशाना

Updated on 10-09-2025 03:07 PM
बीना। चोरों से अब सरकारी कार्यालय भी सुरक्षित नहीं हैं। बेखौफ हुए चोरों ने खुरई में एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार-मंगलवार रात की है, चोरों ने कार्यालय में शराब भी पी। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस काे सूचित किया गया। जानकारी के अनुसार चोरों ने लाखों रुपए का सामान चुरा लिया।

तीन अलमारियों के ताले भी तोड़े और दस्तावेजों को खंगाला

चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दो एलईडी, टीवी, इनवर्टर और बैटरी चुरा ली। वहीं, नकदी की तलाश में चोरों ने कार्यालय में रखी तीन अलमारियों के ताले भी तोड़े और दस्तावेजों को खंगाला। गौरतलब है कि एसडीएम कार्यालय के सामने स्थित इस शासकीय कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे ही नहीं लगे थे और न ही रात में कोई चौकीदार मौजूद था।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी

सूत्रों के अनुसार, चोरों ने वारदात से पहले वहीं बैठकर शराब पी और फिर चोरी को अंजाम दिया। अगली सुबह करीब 10 बजे कार्यालय स्टाफ को टूटा ताला मिला। सब-रजिस्ट्रार राजकुमार अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर चोरी गए सामान की सूची बनाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.