12 साल में टी-20 वर्ल्ड कप में पहला सुपरओवर:नामीबिया ने ओमान को हराया

Updated on 03-06-2024 02:17 PM

नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में ओमान को हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। इस मैच का रिजल्ट सुपरओवर में निकला। 2012 के बाद पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप मेंस में सुपरओवर खेला गया।

इससे पहले, टी-20 वर्ल्ड कप में आखिरी सुपर ओवर 1 अक्टूबर, 2012 को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली थी।

नामीबिया-ओमान मैच का स्कोरकार्ड

नामीबिया और ओमान दोनों ने 109 रन बनाए
नामीबिया ने सोमवार को बारबाडोस के केंसिग्टन ओवल में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। ओमान पहले बैटिंग करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नामीबिया ने भी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया। नामीबिया को जीत के लिए आखिरी ओवर में 5 रन की जरूरत थी, लेकिन मेहरान खान ने केवल 4 रन ही दिए।

सुपरओवर में विसे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया
नामीबिया की ओर से डेविड विसे ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने सुपरओवर में पहले कप्तान जेराड इरास्मस के साथ मिलकर छह गेंदों पर 21 रन बनाए। इसके बाद इस टारगेट को डिफेंड करने के लिए भी कप्तान ने विसे पर भरोसा जताया। विसे ने सिर्फ 10 रन ही दिए और एक विकेट भी झटका। विसे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ओमान की पारी : ट्रम्पेलमैन ने पहले ओवर की पहली दो बॉल पर दो विकेट झटके
ओमान की बल्लेबाजी पहले ही ओवर से काफी खराब रही और टीम अंत तक इससे नहीं उबर सकी। पहले ओवर की शुरुआती दो गेंदों पर ट्रम्पेलमैन ने ओमान को लगातार दो झटके दिए। ओमान के लिए खालिद कैल ने 34 रन और जीशान मकसूद ने 22 रन बनाए। इन्हीं दोनों खिलाड़ियों के दम पर टीम 100 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही। ओमान टीम के सात बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

नामीबिया के लिए रूबेन ट्रम्पेलमैन ने 21 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि विसे ने 28 रन देकर 3 विकेट झटके। इनके अलावा कप्तान जेराड इरास्मस ने 2 विकेट और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज को एक विकेट मिला।

नामीबिया की पारी : फ्राइलिनक अर्धशतक से चूके, मेहरान को 3 विकेट
110 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि नामीबिया पूरे मैच में ओमान पर हावी रही। टीम को पहला झटका पहले ओवर की दूसरी ही बॉल पर लगा। माइकल वान लिंगेन को बिलाल खान ने बोल्ड कर दिया।

इसके बाद निको डेविन और जान फ्राइलिनक ने दूसरे विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की। टीम के लिए सबसे ज्यादा 45 रन फ्राइलिनक ने बनाए। डेविन ने 24 रन की पारी खेली। ओमान की तरफ से मेहरान खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। आकिब इलियास, बिलाल खान और अयान खान को 1-1 विकेट मिला।

टर्निंग पॉइंट : मैच का टर्निंग पॉइंट आखिरी ओवर रहा। मैच में लगातार हावी रही नामीबिया को ओमान के मेहरान खान ने बैकफुट पर धकेल दिया। नामीबिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन चाहिए थे, ओमान के लिए बॉलिंग करने आए मेहरान केवल 4 रन दिए और इस ओवर में दो विकेट भी लिए। आखिरी बॉल पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। इस बॉल पर विसे रन आउट होने से बचे और बाई से 1 रन भी लिया, जिससे मैच टाई हो गया और सुपरओवर में पहुंच गया। हालांकि सुपरओवर में नामीबिया को ही जीत मिली।

फाइटर ऑफ द मैच : मेहरान खान ने ओमान की ओर से शानदार बॉलिंग की। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 रन डिफेंड किए और मुकाबले को सुपर ओवर तक ले गए। नामीबिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी। मेहरान ने इस ओवर में दो विकेट लिए और महज चार रन दिए। उन्होंने मैच में 3 ओवर करते हुए एक मेडन डाला और केवल 7 रन देते हुए 3 विकेट झटके।

नामीबिया : जेराड इरास्मस (कप्तान), निको डेविन, माइकल वान लिंगेन, जान फ्राइलिनक, मालन क्रूगर, जेजे स्मिट, डेविड विसे, जेन ग्रीन, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज और तांगेनी लुंगामेनी।

ओमान : आकिब इलियास (कप्तान), कश्यप प्रजापति, नसीम खुशी (विकेटकीपर), जीशान मकसूद, खालिद कैल, अयान खान, मोहम्मद नदीम, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्लाह और बिलाल खान।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.