कोलार में फायर ब्रिगेड बुलाकर बुझाई आग:पराली जलाते पकड़ा, FIR करने थाने में दिया आवेदन

Updated on 20-04-2025 01:42 PM

पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को पटवारी, नगर निगम के वार्ड प्रभारी, पंचायत सचिव और ग्राम विस्तार अधिकारी की टीमें सक्रिय रहीं। इस दौरान कोलार में टीम ने अमरावदकला में खेत में पराली जलते पकड़ी। तब फायर ब्रिगेड बुलाकर न सिर्फ आग बुझाई गई, बल्कि संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोलार थाने में आवेदन भी दिया गया है।

नगर निगम के साथ टीम ने कटारा हिल्स में किसान पर 7500 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके अलावा मिसरोद, बर्रई और कटारा हिल्स में पराली जलाने के चार प्रकरण बनाए गए हैं। कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने बताया कि जो चार प्रकरण तैयार किए गए हैं उनमें किसानों की जमीन का रकबा निकाला जा रहा है।

इसके आधार पर ही यह तय होगा कि किस पर कितना जुर्माना लगाया जाए। रविवार को इसकी जानकारी निकालकर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कलेक्टर पराली जलाने पर जुर्माना लगाने के आदेश के बावजूद शहर और आसपास खेतों में बहुतायत में पराली जलाई जा रही है। लेकिन, कार्रवाई नहीं की जा रही थी। दैनिक भास्कर ने शनिवार के अंक में ग्राउंड रिपोर्ट प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद जिम्मेदारों की ओर से कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक

पराली जलाने के मामले में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को बैरसिया में राजस्व विभाग और जनपद पंचायत के अमले ने किसानों की चौपाल लगाकर बातचीत की। इसके अलावा सख्ती भी की जा रही है। 

-कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर, भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.