सौरभ मामले में और लोगों पर हो सकती है FIR:ईडी समन से तलब कर करेगी पूछताछ

Updated on 16-04-2025 12:44 PM

आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके कारोबार में सहयोगी रहे 12 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर चुकी ईडी अब इस मामले में कुछ और लोगों पर केस दर्ज कर सकती है। इसके चलते ईडी विशेष न्यायाधीश की अदालत में केस दर्ज करने के बाद पूरक चालान पेश कर सकती है।

यह केस सौरभ के रिश्तेदारों तथा सौरभ को गोल्ड की सप्लाई करने वाले भोपाल के कुछ ज्वैलर्स पर दर्ज हो सकती है। जिन्हें समन जारी कर बयान लेने के लिए बुलाने की तैयारी है।

ईडी ने 8 अप्रैल को ईडी कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में जिन्हें आरोपी बनाया है, उसके बाद कुछ और लोगों की भूमिका सामने आई है। इसके बाद ईडी की टीम अब सौरभ की काली कमाई से जुड़े ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ईडी के चालान में अभी सौरभ शर्मा की सास रेखा तिवारी, उनके साले की पत्नी अनुभा तिवारी, शरद जायसवाल की मां कृष्णा जायसवाल, राजमाता भारत माता शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के उपाध्यक्ष दीपक अरोरा, मेंबर शुभम तिवारी आरोपी नहीं हैं। लेकिन अब इन्हें फिर समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। इनके बयान के आधार पर इन्हें आरोपी बनाया जा सकता है।

ज्वैलर्स भी आ सकते हैं पूछताछ के दायरे में

बताया जाता है कि 19 दिसंबर को मेंडोरी में विनय हासवानी के प्लॉट से मिली इनोवा कार में जो 52 किलो सोना मिला था। वह सौरभ शर्मा द्वारा भोपाल और इंदौर के ही कुछ व्यापारियों से खरीदा गया था। जांच अफसरों की मानें तो सोना भले ही विदेशों से आया है लेकिन इसकी सप्लाई सौरभ तक लोकल के ज्वैलर्स के जरिए की गई है। इसलिए ऐसे ज्वैलर्स निशाने पर हैं।

बताया जाता है कि जो ज्वैलर्स ईडी की जांच की रडार में आए हैं, इनमें से दो सर्राफा व्यापारी नए और पुराने भोपाल में ज्वेलर्स शोरूम संचालित करते हैं। यह संकेत मिले हैं कि इनके जरिए सौरभ द्वारा बड़ी मात्रा में सोने की खरीद फरोख्त की गई थी। ऐसे में इसके भुगतान के स्रोत और रकम की डिलीवरी को लेकर भी छानबीन जारी है। साथ ही ईडी राजधानी के हमीदिया रोड और अरेरा कॉलोनी में हवाला नेटवर्क संचालित करने वाले दो कारोबारियों से भी पूछताछ कर सकती है। ईडी के पास सौरभ और उनके परिजनों के मोबाइल फोन की सीडीआर है। इसके आधार पर इनके नाम सामने आए हैं।

एक से अधिक बार पूरक चालान पेश कर सकती हैं जांच एजेंसी

जानकारों के अनुसार किसी भी जांच एजेंसी को यह अधिकार हैं कि जांच के नए तथ्य, नए लिंक या सबूत मिलने पर वे एक से अधिक बार पूरक चालान पेश कर सकते हैं। सौरभ शर्मा उसके सहयोगी शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर जहां 24 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर भोपाल की केंद्रीय जेल में कैद हैं, वहीं इस मामले में सौरभ की मां उमा शर्मा, साले रोहित तिवारी, पत्नी दिव्या तिवारी, जीजा विनय हासवानी को 10-10 लाख के बॉन्ड पर जमानत मिली है। सभी के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.