सिद्धू मूसेवाला पर बन रही फिल्म, हत्या की साजिश से लेकर अपराध और म्यूजिक करियर तक सबकी होगी झलक

Updated on 01-11-2023 03:04 PM
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या को बड़े पर्दे पर उतारने की जोर-शोर से तैयारी हो रही है। दिवंगत सिंगर पर लिखी किताब 'हू किल्ड मूसेवाला' की कहानी अब लोग सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव के जरिए गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र है और इसी के साथ सिंगर के मौत पर बारीकी से पड़ताल की भी कहानी है। 'हू किल्ड मूसेवाला' किताब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी घटना के तह में जाने की कोशिश करती है।

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी और हत्या को बड़े पर्दे पर उतारने की जोर-शोर से तैयारी हो रही है। दिवंगत सिंगर पर लिखी किताब 'हू किल्ड मूसेवाला' की कहानी अब लोग सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव के जरिए गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव का भी जिक्र है और इसी के साथ सिंगर के मौत पर बारीकी से पड़ताल की भी कहानी है। 'हू किल्ड मूसेवाला' किताब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुड़ी घटना के तह में जाने की कोशिश करती है।

सिद्धू मूसेवाला के जीवन में घुसपैठ करने वाले अपराध जगत की कहानी

जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की पड़ताल करती इस चर्चित किताब 'हू किल्ड मूसेवाला' को क्राइम रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार जुपिंदरजीत सिंह ने लिखी है। इस किताब में पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री के शुभदीप सिंह सिद्धू के नाम से लोकप्रिय रहे सिद्धू मूसेवाला के जीवन में घुसपैठ करने वाले अपराध जगत, उनकी शोहरत और मौत की त्रासदी की हर छोटी-मोटी बातें बताई गई हैं।

पंजाबी संगीत की दुनिया के डरावने राज़ को उजागर करती कहानी

बता दें कि इस किताब में पंजाब में ड्रग्स और हिंसा के बढ़ते तांडव, गैंगस्टरों के बढ़ते प्रभाव तो हैं ही साथ ही कहानी मिस्ट्री से आगे जाकर‌ अक्सर ग्लैमराइज़ की जाने वाली पंजाबी संगीत की दुनिया के डरावने राज़ को बड़े ही बेलाग तरीके से उजागर करने की कोशिश करती है।

सिद्धू मूसावाला के रूप में उसे अपने‌ दिलों में जगह दी

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर‌ पंजा‌बी गीतों को अपने ही अंदाज़ में गाने के लिए‌ बेहद मशहूर रहे सिद्धू मूसेवाला की गायिकी का अंदाज़ कुछ ऐसा था कि दुनिया भर के युवा सिद्धू के गानों से ख़ुद को जुड़ा हुआ महसूस करते थे। शुभदीप सिंह सिद्धू के इस नये अवतार को लोगों ने हाथों हाथ लिया और सिद्धू मूसावाला के रूप में उसे अपने‌ दिलों में जगह दी। ग़ौरतलब है कि काम के साथ-साथ विवादों ने भी उनका खूब पीछा किया। वो अपने गानों के ज़रिए ऐसे मसलों और घटनाओं पर रोशनी डाला करते थे कि लोग अक्सर उनसे गहरा जुड़ाव महसूस किया करते थे। ये बड़े ही दुख की बात है कि उनके शोहरत का‌ ये सफ़र अधूरा रह गया और‌ हैरतअंगेज तरीके से उनकी जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया गया।

'कई प्रोडक्शन कंपनियों ने मुझसे सम्पर्क करने की कोशिश की'

अपनी लिखी किताब को कहानी के रूप में पर्दे पर पेश किये जाने को लेकर जुपिंदरजीत सिंह काफ़ी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'जैसे सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर मेरी लिखी किताब प्रकाशित हुई, कई प्रोडक्शन कंपनियों ने मुझसे सम्पर्क करने की कोशिश की। एक प्रोडक्शन हाउस के रूप में मैचबॉक्स शॉट्स जिस तरह का दिलचस्प काम लोगों के सामने प्रस्तुत करता रहा है, उससे मैं काफ़ी प्रभावित रहा हूं। मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मैचबॉक्स शॉट्स ने मेरी किताब के अधिकार खरीदकर इसे पर्दे पर‌ एक दिलचस्प अंदाज़ में पेश करने का फ़ैसला लिया है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.