एयर शो के रिहर्सल में लड़ाकू विमानों ने दिखाए करतब, रोमांचित हुए भोपालवासी

Updated on 25-09-2023 01:17 PM
भोपाल। राजधानी में 30 सितंबर को एयरफोर्स की 91वीं वर्षगांठ के अवसर पर एयर शो का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर वायुसेना के अधिकारी और कर्मचारी तैयारियों में जुटे हैं। इससे पहले रविवार को एयर शो का रिहर्सल किया गया। इस दौरान आसमान में कई विमानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी बोट क्लब और वीआइपी रोड पहुंचे।

विमानों की गड़गड़ाहट ने चौंकाया

रिहर्सल के दौरान भारतीय लड़ाकू विमानों ने दोपहर 12 बजे बड़े तालाब के ऊपर कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। विमान की गड़गड़ाहट इतनी तेज रही कि भोपालवासी अपने घरों की छतों पर पहुंचने के लिए मजबूर हो गए। जिसने भी भारतीय लड़ाकू विमानों के इस करतब को देखा वो उन्हें सैल्यूट करने से और अपने मोबाइल में कैद करने से अपने आप को नहीं रोक पाया।

आर्मी एरिया के नजदीक दिखाए करतब

पुराने भोपाल के निशातपुरा, नारियलखेड़ा, शाहजहांनाबाद और टीलाजमालपुरा क्षेत्र में लड़ाकू विमानों को बहुत ही नजदीक से देखा गया। दरअसल यह क्षेत्र सुल्तानिया इन्फ्रेंटी के बहुत ही नजदीक है। ऐसे में जहाज ज्यादातर समय आर्मी एरिया के ऊपर ही करतब करते रहे। विशेष रूप से जंगी जहाजों द्वारा रंगीन धुआं छोड़ना, हवा में कलाबाजियां दिखाना और एक जैसे दो जहाजों का एक साथ उडऩा लोगों को रोमांचित कर गया।

फ्लायपास्ट में ये विमान होंगे शामिल

30 सितंबर को होने वाले फ्लायपास्ट में लड़ाकू विमान एसयू-30, मिराज 2000, जगुआर, एलसीए तेजस, हाक्स, हेलीकाप्टर चिनूक, एमआइ-17 वी5, चेतक, एएलएच, परिवहन विमान सी130 और आईएल 78 समेत 50 लड़ाकू विमान शामिल होंगे। इसके साथ ही सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम, सारंग हेलीकाप्टर डिस्प्ले टीम और आकाश गंगा टीमें भी कार्यक्रम में प्रदर्शन करेंगी। इसकी फुलड्रेस रिहर्सल 28 सितंबर को होगी।

हिंडन एयरबेस समेत अन्य स्थानों से आएंगे विमान

आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए आर्मी बैंड के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 17 एयरप्लेन स्टैंड-बाय मोड पर रखे जाएंगे। वायु सेना के इस एयर शो को आमजन बोट क्लब और वीआईपी रोड पर खड़े होकर देख सकेंगे। इस एयर शो में आगरा, ग्वालियर और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से फाइटर प्लेन उड़ान भरकर राजधानी आएंगे।

राज्यपाल, रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

फ्लायपास्ट कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना प्रमुख मार्शल वीआर चौधरी, वायु सेना प्रमुख, एयर मार्शल विभास पांडे एओसी-इन-सी, मुख्यालय रखरखाव कमान और अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्ति भी शामिल होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.