पिता अमेरिकी राष्ट्रपति और बेटा ड्रग्स के नशे में चूर, हंटर बाइडन के लैपटॉप से निकलीं न्यूड लड़कियों के साथ फोटो

Updated on 09-06-2023 07:19 PM
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन के लैपटॉप से कुछ 'अनदेखी' तस्वीरें पिछले हफ्ते एक नई वेबसाइट पर पब्लिश की गईं। इनमें बेटे की पार्टी करते हुए और पारिवारिक जीवन की तस्वीरें थीं। लगभग 10 हजार तस्वीरों के कलेक्शन में उनके परिवार की फोटो और ड्रग्स और छोटे कपड़े पहने महिलाओं से घिरे होटलों के कमरे में खुद हंटर के नग्न स्नैपशॉट शामिल हैं। कई तस्वीरों में 53 साल के हंटर को एक टैटू वाली महिला के साथ देखा गया।

कुछ अन्य तस्वीरों में वह दो महिलाओं के साथ एक होटल डेस्क के पीछे नग्न नजर आए। एक महिला बेड पर लेटी थी जबकि दूसरे ने कपड़े नहीं पहन रखे थे। एक दूसरी तस्वीर में हंटर एक मारिजुआना वेप पेन पकड़े नजर आ रहे हैं। वह कई साल तक कोकीन की लत के साथ अपने संघर्ष को स्वीकार कर चुके हैं। कई अश्लील तस्वीरों के बीच उनकी कुछ पारिवारिक फोटो भी शामिल हैं जिनमें उनके राष्ट्रपति पिता भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में दिखे अमेरिकी राष्ट्रपति
एक तस्वीर में बाइडन अपनी पत्नी को पीछे से गले लगाते नजर आ रहे हैं। इनमें शामिल एक तस्वीर को रोम में कोलोसियम देखने गए बाइडन परिवार की ट्रिप के दौरान लिया गया था। एक अन्य तस्वीर में एक बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन नजर आ रहा है। एक तस्वीर में युवा जो और जिल बाइडन अपने दिवंगत बेटे ब्यू, बेटी एशले और हंटर के साथ एक बेसबॉल गेम में दिखाई दे रहे हैं।

ट्रंप के पुराने सहयोगी ने किया स्कैन

ये सभी तस्वीरें 2008 से 2019 के बीच ली गई थीं। पिछले हफ्ते इन्हें BidenLaptopMedia.com पर पब्लिश किया गया। ट्रंप के एक पुराने सहयोगी ने हंटर बाइडन के लैपटॉप को कई महीनों तक स्कैन किया है। इनमें से कई तस्वीरें हंटर ने अमेरिका के अलावा काबो सैन लुकास, कोसोवो, डोमिनिकन रिपब्लिक, चीन, लंदन, पेरिस और बेलग्रेड में लीं। कई तस्वीरें जिनमें कुछ प्राइवेट जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड नंबर वगैरह, शामिल थीं, उन्हें ब्लर कर दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
Advt.