छात्रा खुदकुशी प्रकरण में फार्महाउस के मालिक से होगी पूछताछ, स्वजनों को बयान के लिए बुलाया

Updated on 27-09-2023 01:59 PM

भोपाल। रातीबड़ इलाके में सेवानिवृत्त विमानन अधिकारी के फार्म हाउस पर बीकाम की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में उस फार्महाउस के मालिक से पूछताछ करने की तैयारी कर ली है। जल्दी ही पुलिस नोटिस भेजकर फार्महाउस मालिक को बुलाएगी। मृतक छात्रा के पिता फार्महाउस में केयर टेकर हैं। इस मामले में पुलिस ने मृतका के स्वजनों के बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने यह कदम क्यों उठाया।

यह है मामला

रातीबड़ थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव के मुताबिक मनीषा पुत्री भाव सिंह (23) सूरज नगर में स्थित फार्म हाउस में रहती थी। वह नूतन कॉलेज में बीकाम की छात्रा थी। यह फार्महाउस विमानन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी का है और छात्रा के पिता फार्म हाउस के केयर टेकर हैं। सोमवार को छात्रा कालेज गई थी, जहां से आने के बाद से ही वह गुमसुम थी। देर शाम स्वजनों ने देखा कि वह फांसी के फंदे पर झूल रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर उसे पीएम के लिए भेज दिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

कमला नगर में एक शख्स ने लगाई फांसी

इधर, कमला नगर पुलिस ने बताया कि प्रहलाद शुक्रवारे पुत्र कुंजीलाल (45) नया बसेरा मल्टी में रहते थे। दो दिन पहले दोपहर उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अभी तक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस इस मामले में एक बार फिर से उसके घर जाकर तलाशी लेगी, शायद कोई साक्ष्य मिल जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.