किसान बैंक खातों को करवा लें आधार से लिंक, नहीं तो सम्मान निधि से रह जाएंगे वंचित

Updated on 17-09-2023 03:26 PM
भोपाल । किसान समय पर अपने बैंक खातों को आधार से लिंक करवा लें नहीं तो वह केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मान निधि से वंचित रह जाएंगे । यह अपील जिला प्रशासन द्वारा सभी पात्र किसानों से की है। वहीं प्रशासन ऐसे किसानों से सम्मान निधि की राशि वसूल करेगा, जो आयकरदाता हैं। जिले में 1000 किसानों ने अब तक ई-केवायसी नहीं करवाई है जबकि 3100 से अधिक किसानों ने अपने बैंक खाते आधार से लिंक नहीं कराए हैं। इधर जिले में 400 से अधिक किसान ऐसे है, जो आयकरदाता होने के बाद भी किसान सम्मान निधि की राशि ले रहे थे। उनसे अब राशि की वसूली की जाएगी।

भोपाल जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे हितग्राही जिन्होंने अपने लैंड लिंक, आधार एवं बैंक खाता डीबीटी इनेवल, ई-केवाइसी एवं आधार से बैंक खाता लिंक नहीं कराए हैं । ऐसे किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त की राशि प्राप्त करने के लिए दस्तावेज लिंक कराने की अपील की है।

कलेक्टर आशीष सिंह ने भोपाल जिले के सभी किसानों से अपील की है कि सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं में ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसानों को अपना ई-केवायसी एवं बैंक खाता आधार से लिंक कराना अनिवार्य है।

भूअभिलेख अधीक्षक दुर्गा पटले ने बताया कि योजना का लाभ किसानों को तब ही मिले सकेगा, जब वह अपना ई-केवाइसी और आधार नंबर बैंक खाता से लिंक करा लेंगे। ऐसा न होने की दशा में दोनों योजनाओं की किश्तों का भुगतान किसानों को नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीएम-किसान मोबाइल एप पर 'फेस आथेंटिकेशन फीचर' का उपयोग कर किसान अपना ई-केवायसी कर सकते है। इसके साथ ही अन्य किसानों को भी उनके घर पर ई-केवायसी करने में मदद कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.