मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में भील चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी

Updated on 30-09-2023 12:54 PM

भोपाल। शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। शन‍िवार 30 सितंबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।भारतीय वायुसेना और थल सेना की ओर से एयर शो को आयोजन बोट क्लब पर कियाrजा रहा है। समय सुबह साढ़ नौ बजे से है।

माह के प्रादर्श

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श के रूप में तांबे का अनुष्ठानिक पात्र कलशा को प्रदर्शित किया गया है। इसे मधुबनी, बिहार के लोक समुदाय से संकलित किया गया है। दर्शक कलशा का अवलोकन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।

चित्रों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा में भील चित्रकार ग्लोरिया भभोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 41वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को 30 सितंबर तक सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तब देखा जा सकता है।

रीजनल सरस मेला

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भोपाल हाट में चल रहे रीजनल सरस मेला में देश के विभिन्न प्रांताें के स्व सहायता समूह अपने उत्पादाें के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु उपस्थित हुए हैं। समय दोपहर एक बजे से रात साढ़े नौ बजे तक है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन शाम को किया जाता है।

नाट्य कार्यशाला

इरा सोसायटी आफ आर्ट एंड कल्चर नाट्य संस्था द्वारा शिफा मंजिल में 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिभागी प्रतिदिन शाम पांच बजे से फिल्म कलाकार और वरिष्ठ रंगकर्मी तारिक मिर्जा के निर्देशन में अभिनय के गुर सीख रहे हैं।

यंग थिंकर्स कान्क्लेव

यंग थिंकर्स फोरम के पांचवे वार्षिक कार्यक्रम यंग थिंकर्स कान्क्लेव का आयोजन एनएलआइयू में 30 सितंबर और एक अक्टूबर को है। वाले इस बौद्धिक महाकुंभ में देशभर के 400 से ज्यादा युवा जुटेंगे। शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा।

नृत्य की प्रस्तुति

मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि संभावना में गायन और जनजातीय नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कल्याणी मिश्रा एवं साथी, रीवा द्वारा बघेली गायन एवं धनीराम बगदरिया एवं साथी, डिंडोरी द्वारा बैगा जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। समय शाम साढ़े छह बजे से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.