आचार संहिता से पहले सक्रिय हुआ आबकारी विभाग, अवैध शराब को लेकर एक दर्जन ठिकानों पर छापामार कार्रवाई

Updated on 09-10-2023 03:35 PM

भोपाल। आदर्श आचार संहिता से पहले आबकारी विभाग अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरु कर दी है। शनिवार और रविवार की दरमियानी रात एक दर्जन स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान गांधी नगर क्षेत्र में अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया। यहां शराब निर्माताओं ने शराब को बनाने के बाद इसकी खेप को जमीन में दबा रखा था। कार्रवाई के दौरान टीम ने 172 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब और 1650 किलो लहान बरामद की है। इसमें महुआ लहान की सहायता से देशी शराब बनाई जाती है। इसी के साथ बरखेड़ा पठानी से अलग-अलग कार्रवाई में लगभग 447 क्वार्टर देशी विदेशी शराब बरामद की गई है।

भेल क्षेत्र में शराब तस्कर को पकड़ा

भेल टाउनशिप के बरखेड़ा पठानी समेत आसपास क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। इसकी सूचना कई दिनों से विभाग के अधिकारियों को मिल रही थी। शनिवार देर रात हुई कार्रवाई के दौरान अमले ने अजय केवट से 42 क्वार्टर, साहिल शिंदे से 56 क्वार्टर और सूपक चटर्जी से 15 क्वार्टर बरामद कर तीनों आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किए गए। इसी तरह दूसरी टीम ने बरखेड़ा पठानी स्थित एनडब्ल्यूई सेक्टर के मकान नंबर 473 पर दबिश डालकर यहां से बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी। अमले के मुताबिक आरोपी नेमा राव के खिलाफ लगातार शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान मौके से 50 क्वार्टर मसाला, 212 पाव देशी प्लेन, 72 क्वार्टर गोवा सहित कुल 60.12 बल्क लीटर शराब बरामद की गई है।
इनका कहना

आचार संहिता के मद्देनजर शहर में आबकारी विभाग अवैध शराब निर्माण, विक्रय और परिवहन करने वालों पर निगरानी कर रहा है। शनिवार रात एक दर्जन स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की गई है। यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

- दीपम रायचूरा, सहायक आबकारी आयुक्त

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.