उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम घोषित

Updated on 04-04-2023 05:22 PM

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के माध्यम से कराई जाने वाली उत्कृष्ट एवं मॉडल स्कूल चयन परीक्षा वर्ष 2023-24 का परीक्षा परिणाम 3 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। बोर्ड के संचालक श्री प्रभात राज तिवारी ने बताया कि इस परीक्षा में प्रदेश के 94 हजार 115 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 42 हजार 101 छात्रा एवं 52 हजार 14 छात्रों द्वारा आवेदन किया गया था। परीक्षा में 21 हजार 77 छात्र एवं 16 हजार 86 छात्राओं सहित कुल 37 हजार 163 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

चयन परीक्षा में उत्तीर्ण परिक्षार्थियों में 5 हजार 804 छात्र एवं 4 हजार 323 छात्राओं सहित कुल 10 हजार 127 विद्यार्थियों का चयन उत्कृष्ट विद्यालयों में हुआ है। वहीं 6 हजार 227 छात्र एवं 4 हजार 841 छात्राओं सहित कुल 11 हजार 68 विद्यार्थियों का चयन मॉडल स्कूलों में हुआ है। श्री तिवारी ने बताया कि चयन परीक्षा में जो विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं लेकिन उनका चयन नहीं हो सका है, ऐसे विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। उन्होंने बताया कि चयन परीक्षा में 23 हजार 683 छात्र एवं 20 हजार 557 छात्राओं सहित कुल 44 हजार 240 परीक्षार्थी अनुतीर्ण हुए हैं, जबकि 7 हजार 254 छात्र एवं 5 हजार 458 छात्राओं सहित कुल 12 हजार 712 विद्यार्थी चयन परीक्षा में अनुपस्थित रहे हैं।

श्री तिवारी ने बताया कि ग्वालियर के कालीचरण कुशवाहा ने 88 अंक, भिंड के अंबुज तिवारी ने 85 अंक एवं सीधी की युक्ति तिवारी ने 85 अंक अर्जित कर उत्कृष्ट विद्यालय चयन में प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वहीं सीधी की प्रज्ञा जायसवाल 84 अंक, कटनी के मोहित कुशवाहा 84 अंक एवं कटनी के ही प्रतीक सेठिया 83 अंक अर्जित कर मॉडल स्कूल चयन में प्रदेश भर में अग्रणी रहे हैं। श्री तिवारी ने बताया कि विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर देख सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.