हर पांच साल में ऐसी गर्मी पड़ेगी कि त्राहिमाम कर उठेंगे, मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी पढ़‍िए

Updated on 18-05-2023 07:39 PM
Heat Waves In India: अप्रैल 2023 में भारत के कई हिस्से लू से जूझते रहे। कुछ स्थानों पर गर्मी ने रेकॉर्ड तोड़ दिया। ताजा रिसर्च के अनुसार, ऐसी भयंकर गर्मी हर पांच साल में लौटकर आ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने इसके लिए इंसानों को जिम्मेदार ठहराया है। इंसानों की वजह से जलवायु में जो बदलाव आया, उससे ऐसे एक्‍सट्रीम वेदर इवेंट की संभावना 30 गुना बढ़ गई है। यह एनालिसिस किया है क्लाइमेट साइंटिस्‍ट्स की एक ग्लोबल टीम का। वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन (WWA) इनिशिएटिव के तहत चार देशों- भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और लाओ के मौसम पर फोकस किया गया। इन चारों देशों में पिछले महीने रेकार्ड तापमान दर्ज हुए और कई लोगों की मौत हुई। वहीं, वर्ल्ड मीटरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) ने बुधवार को कहा कि अगले पांच सालों के दौरान दुनियाभर के तापमान में इजाफा होगा। यानी 2023-2027 के बीच के पांच साल दुनिया में अब तक के सबसे गर्म 5 साल साबित होने वाले हैं। WMO के अनुसार, इन्हीं में से किसी एक साल में सबसे ज्यादा गर्मी का रेकॉर्ड भी टूट जाएगा।

2023 से 2027 के बीच खूब गर्मी पड़ेगी: WMO

WMO के अनुसार, दुनियाभर का तापमान ग्रीनहाउस गैसों (GHGs) के चलते बढ़ेगा। इसके अलावा अल नीनो भी गर्मी बढ़ाने में अहम योगदान देगा। आमतौर पर अल नीनो अपने डिवेलपमेंट के अगले साल में ग्‍लोबली गर्मी पैदा करता है। अगर ऐसा होता है तो 2024 में अल नीनो गर्मी बरपा सकता है।

WMO ने कहा कि 2023 से 2027 के बीच एक या ज्‍यादा सालों में औसत तापमान के 'कुछ समय के लिए' प्री-इंडस्ट्रियल स्‍तर से 1.5 डिग्री सेल्यियस ज्‍यादा हो जाने की 66% संभावना है।

ग्रीनहाउस गैसों पर रोक नहीं लगी तो...

WWA इनिशिएटिव के तहत वैज्ञानिकों ने अप्रैल में लगातार चार दिन तक एवरेज मैक्सिमम और मिनिमम हीट इंडेक्‍स का एनालिसिस किया। WWA का हीट इंडेक्‍स इंसानी शरीर पर गर्मी के प्रभाव को बेहतर ढंग से मापता है। रिसर्चर्स ने पाया कि जलवायु परिवर्तन की वजह से इन चार देशों में गर्मी 2 डिग्री ज्यादा बढ़ी। रिपोर्ट के अनुसार, जब तक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर रोक नहीं लगती, ग्लोबल टेम्‍प्रेचर बढ़ता रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत और बांग्लादेश में पहले सदी में एक बार कहीं लू की घटनाएं होती थीं। अब हर पांच साल पर ऐसे वेदर इवेंट्स की आशंका है। अगर तापमान में इजाफा 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ता है तो ऐसा करीब 30 साल में होने लगेगा। अगर GHGs के उत्‍सर्जन पर तेजी से रोक नहीं लगी तो ऐसे इवेंट्स हर दो साल पर होंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
 21 September 2026
मृत्युंजय राय: क्या पश्चिमी देशों के वर्चस्व का दौर दुनिया में खत्म हो रहा है और उसकी जगह जो नई तस्वीर उभर रही है, वह कैसी है? सर विंस केबल…
 21 September 2026
मनु पब्बी, नई दिल्ली: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटों से करीबी संबंध रखने वाली एक अमेरिकी ऑटोनॉमस सिस्टम कंपनी ने भारतीय कंपनी के साथ एंटी-ड्रोन सिस्टम बनाने और बेचने का…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत की प्राइवेट डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी आईजी डिफेंस ने अपने लंबी दूरी के वन-वे ड्रोन KAL का राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में फ्लाइट टेस्ट पूरा किया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चल रही SIR प्रक्रिया के तहत दी गई जानकारी में "गड़बड़ियों" के कारण जिन वोटरों को नोटिस भेजे जा रहे हैं, उनकी लिस्ट में दिवंगत…
 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
Advt.