रिलीज से पहले ही प्रभास की 'सालार' ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ा, 'टाइगर 3' से लेकर 'डंकी' को इस मामले में दी मात

Updated on 31-10-2023 03:06 PM
प्रभास स्टारर और प्रशांत नील डायरेक्टेड फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इसके टीजर ने तो अभी एक्शन-पैक्ड दुनिया की सिर्फ एक छोटी सी झलक पेश की है। जिसने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर एक अलग ही एक्साइटमेंट पैदा कर दी है। अब टीजर के आने के बाद से ही ऑडियंस फिल्म की रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रही हैं और जिसका सबूत भारत के सबसे बड़े डिजिटल टिकट बुकिंग ऐप 'बुक माई शो' पर देखा जा सकता है, जहां इस फिल्म ने मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में हर दूसरी बड़ी रिलीज को पीछे छोड़ दिया है।

Book My Show उन लोगों की संख्या को दिखाता है, जो एक फिल्म की रिलीज में रुचि रखते हैं और इसकी लिस्ट में देखा गया है कि प्रभास की 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' की रिलीज के लिए 429.9 हजार लोग दिलचस्पी रखते हैं। जबकि सलमान खान की सलमान खान की 'टाइगर 3' में 271.1 हजार, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' में 120.3 हजार और शाहरुख खान की 'डंकी' में 97.5 हजार लोगों को इंटरेस्ट दिखाया है। अब जैसा कि ये सभी फिल्में वास्तव में बड़े बजट की हैं। वहीं प्रभास की इस मूवी ने इन सभी से कहीं ज्यादा अंतर के साथ टॉप किया है। इससे साफ पता चल रहा है कि कैसे फिल्म बड़े पर्दे पर आते ही धमाल मचाने वाली है।

'सालार' ने 'टाइगर' और 'पुष्पा' को पछाड़ा

Salaar भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकतों, KGF निर्देशक प्रशांत नील और 'बाहुबली' स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है। इस फिल्म के जरिए, इन दोनों दिग्गजों द्वारा एक नए यूनिवर्स को जन्म देने की तैयारी है, जो यकीनन दर्शकों के लिए एक कभी नहीं देखा गया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होगा। 'होम्बले फिल्म्स', 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'सालार' ने 'टाइगर' और 'पुष्पा' को पछाड़ा

Salaar भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी ताकतों, KGF निर्देशक प्रशांत नील और 'बाहुबली' स्टार प्रभास के पहले सहयोग का भी प्रतीक है। इस फिल्म के जरिए, इन दोनों दिग्गजों द्वारा एक नए यूनिवर्स को जन्म देने की तैयारी है, जो यकीनन दर्शकों के लिए एक कभी नहीं देखा गया सिनेमैटिक एक्सपीरियंस होगा। 'होम्बले फिल्म्स', 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.