संत हिरदाराम नगर में पीली लाइन खींचने के बाद भी बाजार में अव्यवस्था, नहीं हो रहा है पालन

Updated on 04-11-2023 01:42 PM

संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ की सर्वाधिक आवाजाही वाले चंचल रोड पर पीली लाइन खींचने के बाद भी सड़क जाम हो रहा है क्योंकिअस्थाई व्यवसाई इसका पालन नहीं कर रहे हैं। वाहन चालकों पर तो पुलिस कार्रवाई कर रही है लेकिन सड़क प काबिज अतिक्रमण नहीं हटाए जा रहे हैं। पुलिस ने हाल ही में यहां पीली लाइन खींची है।

पिछले दिनों पुलिस ने व्यापारियों की बैठक में लाइन खींचने की सहमति ली थी। बैठक में तय किया गया था किइस लाइन के आगे कोई भी वाहन खड़ा नहीं कर सकेगा। पीली खींचने के बाद यहां रोड पर वाहन खड़े करने की प्रवृति पर रोक लगेगी। पुलिस ने कार एवं चार पहिया वाहन मल्टी पार्किंग में खड़े करने की अपील नागरिकों की थी। अब वाहन चालक तो इसका पालन कर रहे हैं पर फुटकर व्यवसाईयों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। सिग्नल क्षेत्र के पास फुटकर व्यवसाइयों ने सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया है।

डमी, डिस्पले से भी छोटे हुए मार्ग

चंचल रोड एवं आसपास के रोड पर भी अब व्यापारियों को दुकानों का सामान एवं डमी, डिस्पले बोर्ड आदि भी पीली लाइन के अंदर रखने का निर्णय लिया गया था पर इस पर अमल नहीं हो पा रहा है। पिछले कुछ समय से कई व्यापारी दुकानों के बाहर सड़क के बड़े हिस्से पर डिस्पले रख देते हैं, इससे आवाजाही की जगह कम हो जाती है। नतीजा बार-बार रोड पर जाम लग जाता है। यदि पीली लाइन व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाता तो सुगम आवाजाही हो सकती है। फुटकर व्यापारी श्याम रूघानी का कहना है कि नियम सभी के लिए एक होना चाहिए। नियम तोड़ने वाले फुटकर व्यवसाइयों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.