भोपाल के मैनिट में पहली बार लगा ईवी एक्सपो

Updated on 10-09-2025 03:10 PM

भोपाल का मैनिट परिसर मंगलवार को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के रंग में रंगा नजर आया। मौका था विद्युत '25-ईवी एक्सपो और टेक ट्रैक केस बैटल का, जिसे स्टूडेंट क्लब इवॉल्व ने आयोजित किया। यहां मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसे इंटरनेशनल ब्रांड से लेकर टाटा, महिंद्रा और हुंडई जैसे इंडियन ऑटो जायंट्स ने अपने नए इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किए। इस भव्य आयोजन में 22 से ज्यादा कंपनियों ने भाग लिया। आयोजन के पीछे मकसद सिर्फ गाड़ियों की नुमाइश नहीं, बल्कि ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देना और युवाओं को ईवी टेक्नोलॉजी से जोड़ना था।

मैनिट के डीन स्टूडेंट वेलफेयर और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. शैलेंद्र जैन ने बताया कि इवॉल्व क्लब ने यह आयोजन ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा देने के लिए किया। उन्होंने कहा, ईवी एक्सेप्टेंस बढ़ाने और लोगों को प्रदूषण से निजात दिलाने का यही उद्देश्य है। इसमें हमें केंद्र और राज्य सरकार के कई विभागों का सहयोग मिला।

ई-वेस्ट और मिनरल की चुनौती प्रो. शैलेंद्र जैन ने माना कि बैटरी लाइफ खत्म होने के बाद इलेक्ट्रिक वेस्ट और लिथियम-कोबाल्ट जैसे मिनरल्स का प्रबंधन सबसे बड़ी चुनौती होगी। लेकिन मैनिट जैसे संस्थान इन चुनौतियों से निपटने पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद जब यह असली समस्या बनेगी, तब तक हमारे स्टूडेंट्स समाधान खोज चुके होंगे। फिलहाल ईवी की कॉस्ट ज्यादा है, लेकिन सरकार ने जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया है। साथ ही बैटरी-एज-ए-सर्विस (BAAS) स्कीम से भी गाड़ियों की कीमत में राहत मिली है।

सुरक्षा और चार्जिंग पर भरोसा प्रो. जैन ने कहा कि ईवी में आग लगने का डर सिर्फ अफवाह है। जैसे साधारण वाहनों में शॉर्ट सर्किट या फ्यूल लीकेज से हादसे हो सकते हैं, वैसे ही ईवी में भी रिस्क हो सकता है, लेकिन सभी गाड़ियां फुलप्रूफ टेस्टिंग के बाद मार्केट में आई हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में सोलर एनर्जी से चार्जिंग करने पर कॉस्ट महज ₹2.25 प्रति यूनिट होगी, जबकि थर्मल से यही खर्च ₹6–7 प्रति यूनिट आता है।

इंटरनेशनल और घरेलू मॉडल्स की झलक प्रदर्शनी में मर्सिडीज EQA और BMW iX1 जैसे इंटरनेशनल मॉडल्स ने लोगों को खूब आकर्षित किया। वहीं, टाटा नेक्सन.EV, CURVV.EV, पंच.EV और हैरियर.EV जैसी कारों ने युवाओं का ध्यान खींचा। महिंद्रा की XEV9 और BE6, किआ की EV6 और क्लैविस, BYD की ATTO 3 और eMAX 7, हुंडई की क्रेटा EV समेत कई मॉडल्स लोगों के सामने प्रस्तुत किए गए।

टू-व्हीलर मंडप में BGAUSS ने अपने नवीनतम स्कूटर मॉडल्स—C12i EX, C12i, MAX 2.0, RUV 350 MAX और C12i MAX 3.0-की झलक दिखाई।

स्टूडेंट्स की पहल से हुआ एक्सपो इवॉल्व क्लब के प्रेसिडेंट अक्षत अग्रवाल ने कहा कि यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा ईवी एक्सपो है। वाइस प्रेसिडेंट अनंत श्रीवास्तव ने बताया कि राजधानी के सभी कॉलेजों के स्टूडेंट्स को बुलाया गया ताकि नई पीढ़ी ईवी तकनीक को समझ सके और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन की ओर कदम बढ़ाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.