यूरो कप 2024; इंग्लैंड ने की जीत से अपने अभियान:जूड बेलिंगहैम के गोल से सर्बिया को दी मात

Updated on 18-06-2024 02:13 PM

इंग्लैंड ने सर्बिया को हरा कर यूरो कप 2024 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत किया है। इस जीत के साथ वह ग्रुप सी में टॉप पर पहुंच गया है। वहीं इस मैच से पहले डेनमार्क और स्लोवेनिया के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

जर्मनी में खेले जा रहे यूरो कप के 17वें सीजन में रविवार को ग्रुप सी के मुकाबले में इंग्लैंड ने सर्बिया को1-0 से हराया। इंग्लैंड के जीत के हीरो जूड बेलिंगहैम को जाता है।

बेलिंगहैम ने पहले हाफ में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह बढ़त इंग्लैंड ने मैच समाप्त होने तक बरकरार रखा। मैच के 13वें मिनट में रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले बेलिंगहैम ने 13वें मिनट में बुकायो साका के क्रॉस पर हेडर से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई।
मैच से पहले सर्बिया और इंग्लैंड के फैंस आपस में भिड़े
वहीं रविवार को इंग्लैंड और सर्बिया के बीच मैच से पहले दोनों देशों के फैंस आपस में भिड़ गए। जिसके बाद स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान ने गोल अंतर को बढ़ाने की कोशिश की
वहीं दूसरे हाफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने बढ़त को बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सर्बिया के गोलकीपर प्रेड्रैग राजकोविच ने केन के हेडर गोल को रोक लिया और इंग्लैंड की बढ़त 1-0 से आगे नहीं बढ़ पाई।
इंग्लैंड की ओर से किसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने हैरी केन
हैरी केन का यह यूरो कप में यह 23वां मैच था। वह इंग्लैंड की ओर से किसी बड़े टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।
केन ने मैच के बाद कहा कि यह बहुत कठिन मैच था। सर्बिया में कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं और उनकी टीम को हराना आसान नहीं है। इस मैच से 3 अंक हासिल करना अच्छा रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान की कुछ कहानियां रिकॉर्ड बुक से ज्यादा दिल में जगह बना लेती हैं। कुछ ऐसी ही दास्तान आयरलैंड की ओर से खेलने वाले जय मूंदड़ा…
 29 June 2026
नई दिल्ली: बेलफास्ट के मैदान पर 28 जून को भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय लिखा गया, जिसने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है।…
 29 June 2026
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के…
 29 June 2026
लंदन: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल से पहले ही थम गया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम इंडिया 12 देशों के…
 29 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग के अपने आखिरी मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराया। ली वैली हॉकी…
 29 June 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के बेलफास्ट में खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए मजबूत भारतीय टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। तीन दिनों…
 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
Advt.