एम्स भोपाल में जरूरी जांचें बंद, इलाज अटका:​​​​​​​भर्ती मरीज सबसे ज्यादा परेशान… डॉक्टरों को बाहर से जांच ना कराने के निर्देश

Updated on 22-12-2025 11:50 AM

देश के सबसे भरोसेमंद स्वास्थ्य संस्थानों में गिने जाने वाले एम्स भोपाल में इन दिनों मरीज इलाज से पहले ही परेशान हो रहे हैं। वजह है कई बेहद जरूरी जांचों का बंद होना। हालात ऐसे हैं कि डॉक्टर जांच लिख रहे हैं, लेकिन लैब से मरीजों को सीधा जवाब मिल रहा है कि यह जांच फिलहाल बंद है।

ब्लड कल्चर, यूरीन कल्चर, हेपेटाइटिस-सी, एएसओ टेस्ट, आरएच फैक्टर, आरएस फैक्टर और एच1-बीएसी जैसी जांचें उपलब्ध न होने से इलाज की पूरी प्रक्रिया लड़खड़ा गई है।

जिससे रोजाना एम्स में आने वाले 3 हजार से ज्यादा मरीज परेशान हो रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हो रही है जो अस्पताल में भर्ती हैं।

दरअसल, भर्ती मरीजों की जांच बाहर से कराने पर रोक है। ऐसे में डॉक्टर सर्जरी से पहले उनकी जांच बहार से नहीं करा पा रहे हैं। वहीं, अंदर सुविधा ही नहीं हैं। इन मरीजों में सबसे बड़ी संख्या गर्भवती महिलाओं, किडनी और लिवर मरीजों के साथ इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की है।

ओपीडी में आने वाले मरीज निजी लैब के भरोसे एम्स के बाहर कई बड़े-बड़े निजी सेंटर खुले हुए हैं। जहां ब्राॅन्डिंग इस तरह की जा रही है, जैसे वो एम्स का ही हिस्सा हो। हालांकि, एम्स में जांच ना होने से ओपीडी में आने वाले मरीजों को मजबूरन इन्हीं सेंटर में महंगी जांच करानी पड़ रही है।

सिटी स्कैन और एमआरआई की वेटिंग ऐसी की खत्म नहीं होती एम्स भोपाल में ओपीडी मरीजों और कम गंभीर मरीजों को सिटी स्कैन और एमआरआई जांच के लिए 3 से 6 माह बाद की डेट दी जा रही है। कई बार यह डेट इससे भी आगे की होती हैं।

प्रबंधन का इस मामले में तर्क है कि जांच के लिए एक-एक सीटी और एमआरआई की मशीन है। वहीं, मरीजों का लोड इतना है कि यदि 4-4 मशीनें भी लगा दी जाएं तो कम पड़ जाएं। ऐसे में अति गंभीर मरीजों को प्राथमिक्ता दी जाती है। जिससे समय पर इलाज मुहैया करा कर उनकी जांच बचाई जा सके।

PET सिटी स्कैन के लिए निजी ही एक विकल्प एम्स भोपाल करीब 6 माह पहले तक मरीजों की PET सिटी स्कैन जांच MOU के तहत एक निजी एजेंसी से कराई जा रही थी, लेकिन बाद में यह समझौता भी तोड़ दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ संस्थान में रेडियोलॉजी का नया सेटअप तैयार हो रहा है। जिसमें यह जांच शुरू की जाएगी।

इसके अलावा यहां गामा नाइफ की सुविधा भी होगी। जब तक यह सेंटर शुरू नहीं होता है तब तक मरीजों को इनके लिए निजी में 18 से 20 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

डॉक्टर लिख रहे जांच, लैब कर रही मना एम्स भोपाल में इलाज की पहली कड़ी होती है सटीक जांच। लेकिन पिछले कुछ समय से मरीजों को बार-बार यह सुनने को मिल रहा है कि जरूरी ब्लड टेस्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं।

हेपेटाइटिस-सी, एएसओ, आरएच फैक्टर और आरएस फैक्टर जैसी जांचें रूटीन मानी जाती हैं, लेकिन इनके बंद होने से डॉक्टरों की भी परेशानी बढ़ गई है। कई मामलों में इलाज आगे बढ़ाने से पहले जांच रिपोर्ट अनिवार्य होती है, ऐसे में डॉक्टर भी असमंजस में हैं कि बिना पुख्ता रिपोर्ट इलाज कैसे शुरू किया जाए।

वहीं, एम्स के कई डॉक्टर जिला अस्पताल में मौजूद इमेजिंग जांच की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं करते हैं। उनका मानना है कि रिपोर्ट की क्वालिटी खराब होती है। ऐसे में मरीजों के सामने में लंबा इंतजार करने या निजी सेंटर से जांच कराने के दो विकल्प बचते हैं।

गर्भवती महिलाओं पर सबसे ज्यादा असर इस संकट की सबसे बड़ी मार गर्भवती महिलाओं पर पड़ रही है। प्रेग्नेंसी के दौरान आरएच फैक्टर, एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी जैसी जांचें बेहद जरूरी होती हैं। आरएच फैक्टर से यह तय होता है कि गर्भावस्था सामान्य है या हाई-रिस्क।

जांच न होने से डॉक्टरों को समय रहते खतरे का अंदाजा नहीं लग पा रहा। वहीं, एचआईवी और हेपेटाइटिस-सी की जांच न होने से मां के साथ-साथ होने वाले बच्चे की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मजबूरी में महिलाओं को बाहर निजी लैब में जांच करानी पड़ रही है, जहां एक-एक टेस्ट के लिए सैकड़ों से हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.