मध्‍य प्रदेश के संविदाकर्मियों की समकक्षता निर्धारित, अब बढ़कर मिलेगा वेतन

Updated on 22-09-2023 12:54 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप विभागों ने संविदा कर्मचारियों की नियमित पदों के अनुरूप समकक्षता निर्धारित करते हुए वेतनमान तय करना प्रारंभ कर दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने राज्य स्तरीय सलाहकार, डाटा एंट्री आपरेटर, विकासखंड स्तरीय समन्वयक सहित अन्य संविदा कर्मचारियों की समकक्षता निर्धारित कर दी है। इसी तरह अन्य विभागों में भी प्रक्रिया की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि डाटा एंट्री आपरेटर को 19500 के स्थान पर अब 25500 रुपये मिलेंगे। इन्हें मैट्रिक्स लेवल चार दिया गया है। इसी तरह राज्य स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 13 के अनुसार पारिश्रमिक मिलेगा, जो प्रतिमाह 87900 रुपये होगा।

जिला स्तरीय सलाहकार को मैट्रिक्स लेवल 10 दिया गया है यानी इन्हें प्रतिमाह 55900 रुपये मिलेंगे। विकासखंड स्तरीय समन्वयक को मैट्रिक्स लेवल आठ 42900 रुपये मिलेंगे। इसी तरह अन्य पदों की समकक्षता निर्धारित की गई है।

किसानों को मिलेंगे स्थायी कृषि पंप कनेक्शन, मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लागू

चुनावी वर्ष में शिवराज सरकार ने किसानों को एक और बड़ी राहत देते हुए बुधवार से मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना लागू कर दी। इसमें तीन हार्सपावर या अधिक क्षमता के स्थायी पंप कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए 200 मीटर तक की दूरी की लाइन के विस्तार, ट्रांसफार्मर की स्थापना और निम्न दाब लाइन केबल विस्तार का काम होगा। आधा वित्तीय भार किसान या किसानों के समूह और आधा सरकार व विद्युत वितरण कंपनी उठाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हरदा जिले के ग्राम जिनवानिया की नमिता रनवे और भैंरूदा (सीहोर) के प्रेमनारायण पंवार के आवेदन भरवाकर योजना में पंजीयन की प्रक्रिया की शुरुआत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.