समस्त शासकीय एवं निजी ब्लड सेंटर्स में एनबीटीसी गाइडलाइंस, डीजीएचएस द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन करें सुनिश्चित: आयुक्त श्री राठी

Updated on 20-12-2025 12:36 PM
आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण राठी ने राज्य के अंतर्गत संचालित सभी शासकीय एवं निजी ब्लड सेंटर्स के सुचारु, पारदर्शी एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं संचालक लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री दिनेश श्रीवास्तव, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. सलोनी सिडाना, संचालक राज्य रक्ताधान परिषद डॉ. योगेश भरसट सहित समस्त जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक एवं ब्लड सेंटर प्रभारी उपस्थित रहे।

आयुक्त श्री राठी ने राज्य में ब्लड सेंटर्स के संचालन, रक्त संग्रहण, परीक्षण, लाइसेंसिंग, भंडारण एवं वितरण की विस्तृत समीक्षा की। जिलों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की पुनरावृत्ति रोकने हेतु महत्वपूर्ण निर्देश दिए। आयुक्त श्री राठी ने निर्देश दिए हैं कि सभी ब्लड सेंटर्स में एनबीटीसी गाइडलाइंस, डीजीएचएस द्वारा जारी एसओपी एवं औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 व नियमावली 1945 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। मानकों के अनुरूप आवश्यक स्टाफ, उपकरण एवं रिकॉर्ड उपलब्ध न होने वाले शासकीय ब्लड सेंटर्स को तत्काल बंद कर निजी ब्लड सेंटर्स से एमओयू के माध्यम से सेवाएं ली जाएं। किसी भी स्थिति में ब्लड रिप्लेसमेंट प्रतिबंधित रहेगा। रक्त संग्रहण केवल स्वैच्छिक रक्तदान एवं रक्तदान शिविरों के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एनजीओ, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय कार्यालयों, पुलिस एवं सैन्य इकाइयों को जोड़ा जाएगा। सभी रक्तदाताओं से निर्धारित प्रारूप में स्व-सत्यापित शपथ पत्र लेना अनिवार्य होगा।

आयुक्त स्वास्थ्य ने निर्देश दिए हैं कि रक्त परीक्षण हेतु प्राथमिकता से नाट/ एलिसा/ सीएलआईए तकनीक का उपयोग किया जाये। अत्यावश्यक स्थिति में ही सीमित रूप से फोर्थ जनरेशन किट्स का उपयोग किया जाये। जिलों में सभी शासकीय एवं निजी ब्लड सेंटर्स का ऑडिट कराकर रिपोर्ट 5 दिवस के भीतर ड्रग कंट्रोलर को भेजें।ब्लड सेंटर्स के लाइसेंस नवीनीकरण अथवा नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन ओएनडीएलएस पोर्टल से अनिवार्य रूप से प्रेषित किए जाएँ।

आयुक्त स्वास्थ्य ने निर्देश दिए कि तकनीकी कर्मचारियों की अर्हताएं संबंधित अधिनियम एवं मंत्रालय की अधिसूचना के अनुरूप हों। थैलेसीमिया मरीजों हेतु आवश्यक औषधियां, ब्लड कम्पोनेंट्स एवं रक्ताधान में उपयोग होने वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। ब्लड सेंटर्स में प्रयुक्त सभी जांच किट्स, आपातकालीन औषधियां एवं मेडिकल ऑक्सीजन (फार्मास्यूटिकल ग्रेड) की उपलब्धता एवं वैधता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी वैधानिक रिकॉर्ड शेड्यूल एफ (एल) के अनुसार संधारित किए जाएँ। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि पेशेवर रक्तदाताओं से रक्त संग्रह पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। पहचान होने पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
 27 June 2026
भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल…
 27 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों में बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आरोप है कि उपभोक्ताओं की गैर-मौजूदगी में और बिना किसी…
 27 June 2026
भोपाल । राजधानी के चंदनपुरा सिटी फॉरेस्ट क्षेत्र के पास एक बार फिर बाघ की मौजूदगी सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार…
 27 June 2026
भोपाल। एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पुस्तकों को लेकर जारी किए गए सर्कुलर पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र…
 27 June 2026
भोपाल। नियति का क्रूर खेल और बेबसी जब किसी हंसते-खेलते परिवार पर टूटती है, तो पीछे सिर्फ चीखें और कभी न भरने वाले जख्म छोड़ जाती है। राजधानी भोपाल के…
 27 June 2026
भोपाल। वर्ष 2028 में होने वाले उज्जैन सिंहस्थ महापर्व की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो चुकी हैं, लेकिन रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने आ रहे…
Advt.