श्वान की हत्या से भड़के पशुप्रेमियों ने ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर किया हंगामा, 16 श्वान मुक्त कराए

Updated on 20-10-2023 01:06 PM

भोपाल। मिसरोद के सहारा स्टेट स्थित एक डाग ट्रेनिंग सेंटर में फांसी लगाकर श्वान की हत्या करने का मामला सामने आने के बाद शहर के पशुप्रेमियों में खासी नाराजगी है। गुरुवार को पशुप्रेमी आरोपितों के ट्रेनिंग सेंटर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला खुलवाया, जिसके बाद ट्रेनिंग सेंटर से 16 श्वान का रेस्क्यू किया गया। इनमें से आठ श्वान को उनके मालिकों को सौंप दिया गया, जबकि बाकी के आठ श्वान के मालिक शहर से बाहर हैं। इस कारण इन श्वानों को एनजीओ के हवाले कर दिया गया है। इधर, पाकिस्तानी बुली नामक दुर्लभ प्रजाति के श्वान की हत्या करने वाले तीनों आरोपित रवि कुशवाह, तरुण दास और नेहा उर्फ प्रिया तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि शाजापुर निवासी निखिल जायसवाल (22) शराब कारोबारी हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी बुली (अल्सेशियन डाग) नस्ल का एक श्वान खरीदा था, जिसका नाम उन्होंने सुल्तान रखा था। सुल्तान को ट्रेंड कराने के लिए उन्होंने एक मई को सहारा स्टेट स्थित अल्फा डाग्स ट्रेनिंग एण्ड बोर्डिंग सेंटर में डाला था। चार महीने बाद ट्रेनिंग पूरी होने के बाद निखिल ने अपना सुल्तान वापस लेना चाहा तो संचालक रवि कुशवाह ने उनसे कहा कि आपका श्वान बहुत अच्छा है, इसलिए वह फ्री में उसे और ट्रेनिंग देना चाहता है। अगले कई दिनों तक वह निखिल को इसी प्रकार से गुमराह करता रहा।

कुत्ते को मकान के गेट से लटकाकर मारा

बीती 9 अक्टूबर को रवि ने अपने साथियों नेहा और तरुण के साथ मिलकर कुत्ते के गले में रस्सी और पट्टा बांधकर फांसी लगाकर मकान के गेट से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। निखिल ने जब सीसीटीवी कैमरे मांगे तो पता चला कि सारे फुटेज डिलीट कर दिए गए हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने मिसरोद पुलिस से की थी। पुलिस ने डीवीआर की चिप निकालकर सायबर सेल से डाटा रिकवर कराया तो घटना का खुलासा हुआ। इस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज किया था। गुरुवार को जब इस मामले की जानकारी शहर के पशुप्रेमियों को लगी तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्रेनिंग सेंटर पहुंचकर हंगामा कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.