फिर आएगा मजा बरसात का! सुनील दर्शन बनाएंगे 'अंदाज 2', अक्षय, प्रियंका और लारा की वापसी पर कही ये बात

Updated on 27-11-2023 03:39 PM
बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा फिल्मों में एक नाम 'अंदाज' का भी है, जिसमें अक्षय कुमार, लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा की ट्राएंगल लव-स्टोरी ने सबका दिल जीत लिया था। ये फिल्म उन फिल्मों में से एक है जिसकी कहानी कभी भी पुरानी नहीं लगती। अब मजेदार ये है कि इस फिल्म के 20 साल के बाद बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर सुनील दर्शन अपनी ही इस सुपरहिट फिल्म 'अंदाज' का पार्ट 2 बनाने की तैयारी में हैं। सुनील दर्शन ने साल 2003 में अक्षय कुमार के साथ उस समय की नई एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को फिल्म 'अंदाज' से लॉन्च किया था और दोनों एक्ट्रेस के लिए ये फिल्म कमाल की साबित हुई।

फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी और फिल्म का म्यूजिक भी खूब सफल हुआ था। अब 20 साल बाद सुनील दर्शन अपनी उसी हिट फिल्म 'अंदाज' की कहानी को आगे बढ़ाकर 'अंदाज 2' बना रहे हैं। नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में सुनील दर्शन ने कहा, 'मैं फिल्म अंदाज 2 का फिल्मांकन शुरू करने जा रहा हूं, जिसमें संगीत निर्देशन की हिट जोड़ी नदीम-श्रवण के नदीम के मूल संगीत के साथ प्रमुख भूमिकाओं में 3 नई प्रतिभाएं भी शामिल होंगी। प्रसिद्ध गीतकार समीर अंदाज 2 गीत लिखेंगे। फिल्म मेरे होम प्रॉडक्शन श्री कृष्णा इंटरनेशनल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी । अंदाज 2 की कहानी खुद मैंने लिखी है। फिल्म का डायरेक्शन और प्रॉडक्शन भी मैं खुद ही कर रहा हूं।'

'अंदाज 2' की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू होगी

अब सवाल यह उठता है कि क्या फिल्म में अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता नजर आएंगे? फिलहाल इस सवाल पर सुनील दर्शन ने कोई जवाब नहीं दिया है। खबर है कि 'अंदाज 2' की शूटिंग दिसंबर के पहले हफ्ते में शुरू हो जाएगी।

'अंदाज' की रीमेक नहीं है ये फिल्म

सुनील दर्शन से इस फिल्म को लेकर कुछ सवाल पूछा गया कि क्या ये 'अंदाज' की रीमेक होगी? सुनील ने कहा- नहीं, ये कोई रीमेक नहीं होगी। पिछली फिल्म की तरह ही नयापन इसमें भी नजर आएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.