इंग्लिश टीचर ने दी दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी, पुलिस ने भी किया परेशान... तो छात्र ने लगा ली फांसी

Updated on 08-08-2024 12:36 PM
 इंदौर। बीफार्मा (फाइनल) के छात्र गौरव हाड़ा ने मंगलवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गौरव को अंग्रेजी की शिक्षिका दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी। शिक्षिका ने महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत भी की और रुपये लेकर समझौता भी कर लिया।घटना से गौरव तनाव में आ गया और फांसी लगा ली। आक्रोशित स्वजन, दोस्त और छात्रों ने बुधवार को साउथ तुकोगंज में चार घंटे तक प्रदर्शन किया। फिर शव लेकर थाने पहुंचे, नारेबाजी की। महिला थाने की टीआई व एसआई के निलंबन की मांग की।

गौरव से रुपयों की मांग करती थी

भागीरथपुरा निवासी 19 वर्षीय गौरव 11 महीने पूर्व आकांक्षा के संपर्क में आया था। आकांक्षा नंदानगर में स्पोकन इंग्लिश कोचिंग क्लास चलाती है। आकांक्षा ने उस पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए थे। वह गौरव को किसी से बात नहीं करने देती थी। रुपयों की मांग भी करती थी। परेशान गौरव ने उससे दूरी बनाना शुरू कर दी थी।

महिला पुलिस अधिकारी ने धमकाया

इस पर आकांक्षा दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देने लगी। उसकी मां मीना भी गौरव को धमका रही थी। आकांक्षा ने महिला थाने में गौरव की शिकायत कर दी थी। एसआई (कार्यवाहक) गौरी तिवारी ने मंगलवार को बयान के लिए बुलाकर गौरव को धमकाते हुए कहा लड़की (आकांक्षा) से समझौता कर लो, वरना धारा 376 (दुष्कर्म) में फंसा दूंगी।

समझौते के लिए रुपये मांगने लगे

टीआई कौशल्या चौहान ने भी मुलजिमों जैसा बर्ताव किया। समझौते के लिए तीन लाख रुपये मांगे। बाद में एक लाख, फिर 75 हजार और अंत में 45 हजार रुपये में तोड़ हुआ। पिता राजू हाड़ा ने 45 हजार रुपये ब्याज पर लिए और गौरी तिवारी को सौंपे। शाम को आकांक्षा आरोपों से मुकर गई और गौरव के पक्ष में शपथ-पत्र पेश कर दिया।

मैसेंजर पर संबंध बनाने का दबाव बना रही थी शिक्षिका

स्वजन ने पुलिस को गौरव और आकांक्षा के बीच हुई चैटिंग के स्क्रीन शाट्स सौंपे है। उनका आरोप है कि आकांक्षा इंटरनेट मीडिया और फोन पर आपत्तिजनक बाते करती थी। वह संबंध बनाने का दबाव बनाती थी। गौरव हमेशा बचता था।उसने कहा था कि वह छात्र है और पढ़ना चाहता है।

आकांक्षा से परेशान होकर गौरव ने नंबर ब्लाक किए तो वह झूठी शिकायत की धमकी देने लगी। उसने करीब 2 लाख रुपये भी ले लिए। 4 अगस्त को फ्रेंड्सशिप डे पर फोटो शेयर ने करने पर गौरव को धमकाया। मीना के साथ थाने आई और शिकायत कर दी। एसआई ने काल कर थाने बुलाया और गिरफ्तारी की धमकी दी।

पुलिस बोली- लड़की जो कहेगी वो ही सुनेंगे

गौरव ने फोटो, चैटिंग दिखाई लेकिन पुलिस ने कहा हम कुछ नहीं जानते है। लड़की जो कहेगी वो ही सुनेंगे। उससे ले दे कर समझौता कर लो। राजू सब्जी का ठेला लगाता है। उसके पास रुपये नहीं थे। उधार पर रुपयों की व्यवस्था की।

भाई कैलाश खुद एसआई गौरी तिवारी को रुपये देकर गया। घटना से गौरव टूट गया। रात को रूम में गया और फांसी लगा कर जान दे दी। पोस्ट मार्टम के बाद गौरव का शव महिला थाना(पलासिया) ले आए। इसके पहले साउथ तुकोगंज में चक्का जाम कर दिया।

एसआई को निलंबित करने की मांग

एसीपी तुषारसिंह, डीएस येवले ने समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। महिला थाने के सामने तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। टीआई कौशल्या चौहान और एसआई गौरी तिवारी को निलंबित करने की मांग की। आकांक्षा और उसकी मां के विरुद्ध कायमी करने की मांग की। एडिशनल डीसीपी प्रियंका डूडवे के आश्वासन के बाद हंगामा समाप्त हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.