कैसे कराना है मतदान, भोपाल में आज से सीखेंगे कर्मचारी दल

Updated on 12-10-2023 12:49 PM

भोपाल। विधानसभा चुनाव के दौरान किन -किन बातों का ध्यान रखना है। मतदताओं को किस तरह से सुविधाएं देना है कि वह आसानी से मतदान कर सकें।आचार संहिता के उल्लंघन की आने वाली शिकायतों का निराकरण किस तरह से किया जाना है।इनके साथ ही अन्य बातों को ध्यान में रखकर किस तरह से मतदान कराना है यह प्रशिक्षण गुरुवार से मतदान दलों को दिया जाएगा।जिले के सात केंद्रों पर 12 से 17 अक्टूबर तक प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।शहर के बीएसएस कालेज, गांधी मेडिकल कालेज, माडल हायर सेकेंडरी, समंवय भवन, शासकीय पालिटेक्निक, शहीद भवन, कुक्कुट पालन भवन में सुबह नौ शाम पांच बजे तक दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चुनाव ड्यूटी पर नहीं पहुंचे पांच कर्मचारियों को किया निलंबित

उधर, विधानसभा चुनाव में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आयोग के आदेशों का पालन न करते हुए पांच कर्मचारी चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहे। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।आशीष सिंह ने बताया कि आयोग ने शासकीय कर्मचारी गोपाल प्रसाद शर्मा, शुभम जाधव, अमर यादव, मोहनलाल कश्यप और रमेश वानखेड़े की चुनाव ड्यूटी लगाई थी, लेकिन यह पांचों तय की गई ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे उन पर कार्रवाई की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.