एल्‍विश यादव की बढ़ सकती हैं मुश्‍कि‍लें! पुलिस को मिली राहुल की डायरी, रेव पार्टी में बदरपुर से आते थे सांप

Updated on 14-11-2023 03:47 PM
सांप के जहर की तस्करी और रेव पार्टी मामले में रोजाना नई जानकारी सामने आ रही है। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है, जो धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। इस केस में 'बिग बॉस OTT 2' विनर एल्विश यादव का भी नाम है। नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की रिमांड खत्म होने से पहले उनसे घंटों पूछताछ की, जिसमें अहम जानकारियां मिलीं। एल्विश यादव से भी की गई पूछताछ में कई बातें सामने आईं। इसी बीच मुख्य आरोपी राहुल की डायरी भी नोएडा पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि इस डायरी के मिलने से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस अब आरोपियों और एल्विश यादव को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पांचों आरोपियों को नोएडा पुलिस ने 54 घंटे के लिए रिमांड में लिया था, जोकि रविवार, 12 नवंबर को पूरी हो गई। अगर जरूरत पड़ी तो पांचों आरोपियों को दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि साप और उसका जहर बदरपुर के पास स्थित एक गांव से आता था। पूछताछ के दौरान आरोपियों को उन-उन लोकेशन पर ले जाया गया, जो वायरल वीडियो में दिखी थीं।

बदरपुर से होती थी सांप और जहर की सप्लाई

जांच-पड़ताल के बीच पुलिस की टीम दिल्ली के छतरपुर और फाजलपुरिया के गांव भी पहुंची। छतरपुर में एल्विश यादव का फार्महाउस भी है। वहीं आरोपी राहुल से जो पूछताछ की गई, उसमें सामने आया कि सांपों के साथ-साथ जहर को बदरपुर के गांव से मंगवाया जाता था। राहुल ने बताया कि जैसी डिमांड होती थी, उसके अनुसार वह अपने सोर्सेस और कॉन्टैक्ट का इस्तेमाल कर पार्टियों के लिए सांप और उसका जहर मंगवाता था।

बदरपुर से आते थे एल्विश की पार्टी के लिए सांप और जहर

पांचों आरोपियों की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया है, हालांकि उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है। बताया जा रहा है कि पूछताछ में पुलिस के हाथ कई बड़ी और अहम जानकारियां लगी हैं। यह भी पता चला है कि एल्विश यादव की जो पार्टियां होती थीं, उनमें बदरपुर से ही सांप मंगवाए जाते थे। पुलिस को कुछ ऐसे नाम भी पता चले हैं जो रेव पार्टियों में सांपों का खेल भी करवाते थे। और इनके तार एल्विश यादव और फाजलपुरिया से जुड़े हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.