भोपाल रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग महिला अचेत मिली:रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाकर बचाई जान, डॉक्टर ने मौके पर दिया सीपीआर

Updated on 30-04-2025 12:45 PM

भोपाल रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात एक बुजुर्ग महिला को समय पर मिली मदद ने उसकी जान बचा ली। रात करीब 9:15 बजे स्टेशन के नए भवन स्थित टिकट काउंटर के सामने एक 65 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत RPF को सूचना दी।

रेलवे सुरक्षा बल ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी उप स्टेशन अधीक्षक (वाणिज्य) आनंद कृष्ण मिश्रा को दी। उन्होंने तुरंत प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित इमरजेंसी मेडिकल रूम में तैनात डॉक्टर नूर हसन से संपर्क किया और खुद भी मौके पर पहुंचे।

तेज बुखार और बेहोशी की हालत में थी महिला डॉ. नूर हसन ने महिला की जांच की तो उसकी नब्ज धीमी पाई गई। महिला को तेज बुखार था और वह होश में नहीं थी। तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। करीब 20 मिनट में एम्बुलेंस स्टेशन पर पहुंची। सफाई कर्मचारियों और यात्रियों की मदद से महिला को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस तक लाया गया।

एम्बुलेंस में मौजूद उपकरणों की मदद से डॉक्टर नूर हसन ने महिला को CPR दिया। कुछ ही मिनटों में महिला की स्थिति में सुधार आने लगा। इसके बाद उसे तुरंत हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज जारी है।

रेल अधिकारियों ने की सराहना इस पूरे घटनाक्रम में रेल कर्मचारियों की सतर्कता, यात्रियों का सहयोग और मेडिकल स्टाफ की तत्परता ने एक जान बचाई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने कहा, 'भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा के लिए पूरी तरह समर्पित है। स्टेशन पर मेडिकल इमरजेंसी रूम, प्रशिक्षित डॉक्टर और 24x7 एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। हमें गर्व है कि हमारी टीम ने समय रहते कार्रवाई की।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.