भोपाल में रास्ते में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, सिपाही ने सीपीआर देकर बचा ली जान

Updated on 20-10-2023 01:23 PM

भोपाल। गुरुवार दोपहर वह पत्नी-बेटे के साथ बाइक से अपने घर लौट रहा था। कमलापार्क में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचते ही अचानक उसके सीने में दर्द उठा। सड़क किनारे बाइक रोकते ही उस व्यक्ति की सांसें उखड़ने लगी थीं। वह पसीने से लथपथ हो गया था।


इस दौरान वहां से गुजर रहे ट्रैफिक के सिपाही ने एक पल की देर लगाए बिना उस व्यक्ति को जमीन में सीधा लिटाकर सीपीआर देना शुरू कर दिया। दो मिनट के अंदर ही उसकी धड़कन सामान्य हो गईं। सिपाही की कर्तव्य परायणता को देखते हुए पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने उसे एक हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।


नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले विपिन अत्री ट्रैफिक थाने में सिपाही हैं। विपिन, गुरुवार दोपहर करीब दो बजे खाना खाने के लिए मोती मस्जिद पाइंट से अपने घर जा रहे थे। कमलापार्क स्थित पेट्रोल पंप के उन्होंने एक बुजुर्ग को सड़क किनारे तड़पते हुए देखा। पास ही बुजुर्ग की पत्नी और बेटा बदहवास हालत में खड़े थे।


माजरा भांपते ही विपिन ने उस व्यक्ति को जमीन पर सीधा लिटाकर सीपीआर देना शुरू किया। देखते ही देखते उनकी धड़कनें सामान्य होने लगी। उन्होंने आंखें खोल दी। एहतियात के तौर पर विपिन ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें हमीदिया अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.