देश के आठ काल सेंटर का सामूहिक खुदकुशी से निकला कनेक्शन, खातों में जमा हुई राशि

Updated on 23-08-2023 12:41 PM
भोपाल। आनलाइन लोन एप के जाल में बुरी तरह फंसने के बाद पत्नी-बच्चों सहित जान देने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा से रुपये ठगने के मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। एसआइटी की जांच में दिल्ली, अहमदाबाद, हरियाणा के आठ काल सेंटर आए हैं, जिनका इस सामूहिक खुदकुशी मामले से कनेक्शन निकला है। यहां से उसे फोन किए जाते थे और उनके खाते में रुपये भी जमा हुए हैं। पुलिस जल्द ही इन काल सेंटरों से गिरफ्तारी की तैयारी में है। इधर, पुलिस अब मृतक के अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने वाले नंबरों की जांच में भी जुट गई है।

एसआइटी कर रही जांच

बता दें कि नीलबड़ स्थित शिव विहार कालोनी निवासी भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) ने 12-13 जुलाई की दरमियानी रात अपने दोनों बच्चे ऋषिराज (9) और ऋतुराज (3) को जहर देकर पत्नी ऋतु (34) के साथ फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली थी। मृतक ने चार पेज के सुसाइड नोट में एक आनलाइन काम देने वाली कंपनी में निवेश और फिर वहां लगे जुर्माने को भरने के लिए चाइनीज लोन एप से कर्ज लेने की बात कही थी। उसके बाद एसआइटी बनाकर मामले की जांच में लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपितों में कारोबारी, बैंककर्मी भी शामिल

इस मामले में अमायरा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर शारिक बेग (25) निवासी लांबाखेड़ा ईंटखेड़ी, यस बैंक के कर्मचारी फरहान रहमान (30) निवासी सब्जी मंडी के पास अशोका गार्डन, अरशद बेग (29) निवासी इस्लामपुरा तलैया, मोहम्मद उबेश खान (27) निवासी जुमेराती हनुमानगंज और शाहजवा खान उर्फ शाजी (31) निवासी कमला पार्क तलैया को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। पांच दिनों के रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

200 खातों की जानकारी खंगाल रही पुलिस

पुलिस उन 200 खातों की जानकारी निकालने में जुटी है, उसमें से आठ काल सेंटरों की जानकारी हाथ लगी है। उनके खातों में रुपये जमा किए गए थे। इसके लिए चार टीमों को तैयार कर अलग राज्यों में भेजने की तैयारी हो चुकी है। मृतक के फोटो को इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित करने के मामले में साइबर क्राइम ने राज्य साइबर सेल की मदद ली है। इस मामले में जल्द ही नए राजफाश हो सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 July 2026
राजधानी भोपाल से निकलने वाले कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन के लिए बनाई गई आदमपुर कचरा खंती अब आसपास के 10 गांवों के लोगों के लिए गंभीर समस्या बन चुकी है।…
 07 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सोमवार को मंत्रालय…
 07 July 2026
भोपाल। भोपाल रियासत के अंतिम नवाब हमीदुल्ला खां की दूसरी पत्नी व पाकिस्तान निवासी आफताब जहां बेगम द्वारा वर्ष 1994 में भोपाल के बेहटा क्षेत्र की 30.55 एकड़ भूमि बेचने…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को कक्षा 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। विद्यार्थी व अभिभावक राज्य शिक्षा केन्द्र के परीक्षा…
 07 July 2026
भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में प्रदेश की मेडिकल सप्लाई चेन व्यवस्था की कार्ययोजना की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में आवश्यकता…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के नवनियुक्त 10 कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल) का छह सप्ताह का विशेष तकनीकी प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान, नागपुर में आयोजित किया गया। अभियंताओं को ताप…
 07 July 2026
भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंगलवार को टी.टी. नगर स्टेडियम में आगामी एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों से मुलाकात…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के शक्ति भवन मुख्यालय में "साइबर सिक्योर 2026" अभियान के अंतर्गत साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश साइबर पुलिस के…
 07 July 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस विशेष अभियान का उद्देश्य नागरिकों को साइबर…
Advt.