आयुष विभाग द्वारा मानव संसाधन और अधोसंरचना विकास पर प्रभावी कार्यवाही

Updated on 28-12-2023 11:52 AM

प्रदेश में आयुष चिकित्सा पद्धति के विस्तार के लिये आयुष विभाग द्वारा मानव संसाधन और अधोसंरचना विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभाग द्वारा रिक्त पदों की भर्ती पर तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश के शासकीय आयुष औषधालयों और चिकित्सालयों में राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से 763 आयुष चिकित्सा अधिकारी के रिक्त पदों की पूर्ति की कार्यवाही अंतिम चरण में है। इसके साथ ही प्रदेश में स्थित शासकीय आयुष महाविद्यालय शिक्षक संवर्ग व्याख्याता के 96 रिक्त पदों की पूर्ति राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही है। आयुष महाविद्यालयों, चिकित्सालयों एवं औषधालयों में पेरामेडिकल संवर्ग तृतीय श्रेणी के 332 पदों की पूर्ति की जा चुकी है। शेष रिक्त पदों की पूर्ति कर्मचारी चयन मण्डल से चयनित प्रतीक्षा सूची से की जा रही है।

राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत अधोसंरचना के कार्यों को भी प्रमुखता से पूरा किया जा रहा है। प्रदेश में 238 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर बनाये जा रहे है। इसके साथ ही 50 बिस्तरीय चिकित्सालयों में 10 भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग द्वारा 22 आयुष विंग का संचालन शीघ्र शुरू किया जा रहा है। यह विंग प्रदेश के एलोपैथी चिकित्सालय में विकल्प के आधार पर भारतीय चिकित्सा पद्धति के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। राज्य में 102 आयुष औषधालयों के भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराये जा चुके हैं। प्रदेश में 5 जिला आयुष कार्यालय के भवनों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। आयुष विभाग की संरचना को मजबूती देने के लिये आयुष विभाग द्वारा रोडमैप बनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 July 2026
भोपाल। बीस प्रतिशत एथेनाल मिले पेट्रोल से पुरानी गाड़ियों के माइलेज, क्षमता आदि में गिरावट का शोर तेज होता जा रहा है। सरकार ने भी माना कि इस ब्लेंडिंग से…
 08 July 2026
भोपाल । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक में दवाओं की उपलब्धता, मांग और वितरण की वास्तविक स्थिति समय पर (रियल टाइम) मिल सकेगी। आपूर्तिकर्ता कंपनी द्वारा दवाएं…
 08 July 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक 18 एवं 19 जुलाई को रामराजा सरकार की पावन नगरी ओरछा में आयोजित होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल…
 08 July 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 35 इलाकों में बुधवार को चार से छह घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार यह कटौती मरम्मत कार्यों के कारण की…
 08 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार की वित्तीय निर्भरता कर्ज पर लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से सरकारी प्रतिभूतियां जारी करके…
 08 July 2026
भोपाल। भोपाल की सड़कों पर अब पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी मोड़ना या तंग गलियों और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन दौड़ाकर भागना चालकों को भारी पड़ने वाला है।…
 08 July 2026
भोपाल। नर्मदा अवार्ड लाभार्थी राज्यों- महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच दशकों से चले आ रहे लंबित भुगतान का मंगलवार को रास्ता निकल आया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता…
 08 July 2026
भोपाल। प्रदेश के लोक अभियोजन विभाग में अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो ड्यूटी पर रहते हुए भी नियमित एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। ऐसा कोई नया शासन…
 08 July 2026
भोपाल। आईटी और हाइटेक उद्योगों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रयास के तहत सरकार 13 जुलाई को भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव आयोजित करने जा रही है। इसके केंद्र…
Advt.