शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा:अटेंडेंस को विषय मानेंगे, रिजल्ट में इसके अंक होंगे

Updated on 17-08-2024 12:21 PM

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 को लागू हुए तीन शैक्षणिक सत्र पूरे हो चुके हैं। चौथा सत्र शुरू हो गया है। भारतीय ज्ञान परंपरा को कोर्स में शामिल किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के एक सर्कुलर के अनुसार भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित 88 किताबें कॉलेजों की लाइब्रेरी में रखनी हैं। इन किताबों के लेखकों में संघ की विचारधारा के लोग होने के कारण कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। हालांकि उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का इस पर कहना है कि भारतीय ज्ञान परंपरा को छात्रों को पढ़ाने में गलत क्या है? कांग्रेस का जो बीज है, वो भारतीय नहीं है। इसके अलावा सवाल ये है कि जब कॉलेजों में छात्र पहुंचेंगे ही नहीं तो एनईपी के तहत किए जा रहे तमाम प्रयासों का क्या होगा? अभी सबसे बड़ी समस्या ये है कि नॉन अटैंडिंग कॉलेज की परंपरा बढ़ रही है। छात्र कक्षाओं में नहीं पहुंच रहे हैं। ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में इसको लेकर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हम छात्र की उपस्थित को वैटेज देने का का काम कर रहे हैं।

अभी 75 प्रतिशत उपस्थिति देखी जाती है लेकिन दंड का कोई प्रावधान नहीं है। हम नहीं चाहते कि किसी बच्चे को परीक्षा से वंचित किया जाए या उसे स्वाध्यायी (प्राइवेट) करेें। इसलिए हम नया प्रावधान करने जा रहे हैं। ताकि बच्चों की उपस्थिति बढ़ा सकें। साल भर की उपस्थिति भी एक विषय के रूप में देखी जाएगी। छात्र जितने दिन उपस्थित रहेगा, उसके हिसाब से उसके अंक निर्धारित कर रिजल्ट में शामिल किए जाएंगे।

परमार ने कहा कि छात्र खुद तय करेगा कि उसे उपस्थित होना है या नहीं। यदि छात्र क्लास में नहीं आएगा तो उसका रिजल्ट बिगड़ेगा। उपस्थिति भी छात्र के रिजल्ट को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसकी पूरी पॉलिसी बनाकर क्राइटेरिया तय कर जारी की जाएगी।

परमार बोले- छात्रसंघ चुनाव पर भी विचार करेंगे

एनईपी लागू हुए तीन साल हो चुके हैं। कॉलेजों में पर्याप्त फैकल्टी और इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है। इसे जमीनी स्तर पर कैसे इम्प्लीमेंट करेंगे?
-एनईपी को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम किया जा रहा है। धीरे-धीरे क्रियान्वयन होगा। एक बार में सब कुछ नहीं हो सकता। कॉलेजों को फैकल्टी देने का भी काम किया जा रहा है। भर्ती की जा रही है। जहां खाली पद हैं, वहां अतिथि विद्वान रखे जाएंगे। पीएचडी किए हुए अतिथि विद्वानों को हम यूजीसी के नियमानुसार मानदेय देकर रख रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा कॉलेजों में चार वर्षीय यूजी कोर्स के तहत रिसर्च में छात्र आएं, इसके लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। सभी कॉलेजों में साइंस, आर्ट्स और कामर्स आदि फैकल्टी के सब्जेक्ट शुरू करने के लिए काम किया जा रहा है।
यूजी स्तर पर सेमेस्टर सिस्टम और छात्रसंघ चुनाव को लेकर क्या कहेंगे?
-सेमेस्टर लागू करेंगे पर लेकिन इसमें अभी समय लग सकता है। इस पर काम किया जा रहा है। सिलेबस भी सेमेस्टर के हिसाब से तैयार करना होगा। किताबें भी चाहिए होंगी। छात्र संघ चुनाव पर विचार कर रहे हैं।

75% उपस्थिति इसलिए जरूरी ... परीक्षा में शामिल करने के लिए छात्र की कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति देखी जाती है। कुछ ही ऑटोनोमस कॉलेजों में इसे देखा जाता है। अन्य कॉलेज इस क्राइटेरिया को देखे बिना छात्रों के परीक्षा फार्म विवि को भेज देते हैं। इसलिए छात्र कक्षाओं में आना जरूरी नहीं समझते। बिना उसके स्कॉलरशिप सहित अन्य सभी लाभ मिलते रहते हैं।

प्रोफेसर के 4 हजार से ज्यादा पद खाली...
प्रदेशभर के करीब 568 सरकारी कॉलेजों में करीब 10 हजार में से 4 हजार से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद खाली हैं। एमपीपीएससी से करीब 1600 पदों पर भर्ती कराई जा रही है। ये भर्ती विधानसभा चुनाव से पहले दिसंबर-2022 में निकाली गई थी। लेकिन अब तक पूरी नहीं हो सकी। प्राचार्य के 90 प्रतिशत से ज्यादा पद खाली हैं। प्रभारी कॉलेज चला रहे हैं। बिना भवन बनाए स्कूलों के कैंपस में कॉलेज चलाए जा रहे हैं। वहीं सरकारी यूनिवर्सिटी में 70% से ज्यादा फैकल्टी के पद खाली हैं। रजिस्ट्रार नहीं है, प्रभारी रजिस्ट्रार से काम चलाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.