भोपाल जिपं में शिक्षा समिति की बैठक आज:प्राइवेट स्कूलों की मान्यता-मध्याह्न भोजन का मुद्दा उठेगा; 8 बिंदुओं पर होगी चर्चा

Updated on 04-09-2025 12:45 PM

भोपाल जिला पंचायत ऑफिस में गुरुवार को शिक्षा समिति की बैठक होगी। इसमें हंगामे के आसार है। जिले में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता और मध्याह्न भोजन समेत 8 मुद्दों पर बिंदू पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने विभाग के सभी जिम्मेदार अधिकारियों को मौजूद रहने को कहा है। जिपं उपाध्यक्ष एवं समिति के सभापति मोहन सिंह जाट ने बताया कि जिले में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता को लेकर गड़बड़ी सामने आ रही है।

23 मई को हुई पिछली बैठक में इसका विरोध भी जताया था। इस बैठक में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। बैठक में सदस्य विनय मेहर, चंद्रेश राजपूत, विक्रम भालेश्वर भी मौजूद रहेंगे।

इन विषयों पर होगी बैठक

  • पिछली बैठक की कार्रवाई के प्रतिवेदन पर चर्चा की जाएगी।
  • शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं की लक्ष्य, पूर्ति और आवंटन पर चर्चा होगी।
  • सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी मय आवंटन और निर्माण कार्यों पर चर्चा।
  • वर्ष 2025-26 में प्राइवेट स्कूलों की मान्यता के संबंध में।
  • शालाओं में संचालित मध्याह्न भोजन के संबंध में बात की जाएगी।
  • सरकार के निर्देश सहित जिले में संचालित प्ले स्कूलों की लिस्ट पर चर्चा।
  • छात्रावासों की व्यवस्था के संबंध में भी बात होगी।

पिछली बैठक में हो चुका हंगामा इससे पहले 23 मई को बैठक हुई थी। जिसमें जिला शिक्षा केंद्र के तत्कालीन जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) ओपी शर्मा के निंदा प्रस्ताव को लेकर भी चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में निंदा प्रस्ताव नहीं लाया गया था। शर्मा के वायरल ऑडियो को लेकर सभापति जाट, सदस्य मेहर, भालेश्वर, सदस्य प्रतिनिधि अनिल हाड़ा, विनोद राजोरिया ने नाराजगी जताई थी।

प्राइवेट स्कूलों की मान्यता को लेकर उठे थे सवाल पिछली बैठक में सदस्य मेहर ने जिले में साल 2025-26 के प्राइवेट स्कूलों को दी गई मान्यता को लेकर भी सवाल किया था। मेहर ने कहा था कि मान्यता के लिए रुपए लिए जा रहे हैं। इसके मेरे पास सबूत है। उन्होंने खितवास के हाई स्कूल का एक मामला भी उठाया। सदस्य प्रतिनिधि हाड़ा और राजोरिया ने कई बिंदुओं पर चर्चा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
भोपाल।  सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिजपुरी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन…
 02 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्ती और बढ़ा दी है। अब 90% से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का वेतन भुगतान कराने वाले संकुल प्राचार्यों पर निलंबन…
 02 July 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल से नोएडा के लिए बुधवार से सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई। इंडिगो की पहली फ्लाइट के भोपाल पहुंचने पर एयरपोर्ट पर पारंपरिक वाटर कैनन सलामी देकर स्वागत…
 02 July 2026
भोपाल, दिन में पति-पत्नी का रिश्ता सामान्य था, लेकिन रात होते ही पति के तेज खर्राटे दोनों के बीच तनाव की वजह बन जाते थे। लगातार नींद पूरी न होने से…
 02 July 2026
भोपाल। साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जालसाज अब मोबाइल हैक कर लोगों के बैंक खातों और क्रेडिट कार्डों पर हाथ साफ कर रहे हैं। हाल ही…
 02 July 2026
 भोपाल। शहर में रफ्तार का कहर और बेलगाम भारी वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी के पॉश इलाके व्यापम चौराहे पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की शासकीय जमीनों को अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन तकनीक आधारित भूमि प्रबंधन व्यवस्था लागू करने जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद…
 02 July 2026
भोपाल। जिले की नगरीय सीमा पर लगे वार्ड व पंचायतों में कृषि भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध कालोनियों विकसित की जा रही हैं। जिनमें लोगों को तमाम सुविधाओं…
 02 July 2026
भोपाल। भोपाल से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक सीधी उड़ान बुधवार से शुरू हो गई। एयरपोर्ट अथारिटी ने वाटर सैल्यूट से उड़ान का स्वागत किया। यात्रियों को इस उड़ान का…
Advt.