ईडी ने जब्त की चार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति:एफसीआई क्लर्क ने बिल्डर को 24 प्रतिशत सालाना ब्याज पर दिए थे 95 लाख रुपए

Updated on 11-12-2025 12:58 PM

भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) भोपाल में सहायक ग्रेड-1 किशोर मीणा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भोपाल ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में कार्रवाई की है। मीणा के विरुद्ध ईडी द्वारा 3 मार्च 2025 को विशेष पीएमएलए कोर्ट भोपाल में अभियोजन शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर न्यायालय ने 5 दिसंबर 2025 को संज्ञान ले लिया है। इसके बाद ईडी ने मीणा की प्रापर्टी को जब्त करने की कार्यवाही की है।

सीबीआई की जांच के बाद की कार्यवाही

ईडी ने यह जांच सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। किशोर मीणा उस समय भारतीय खाद्य निगम भोपाल में सहायक ग्रेड-1, डिविजनल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। उन पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत लगभग 4.05 करोड़ रुपए की अनुपातहीन संपत्ति जुटाने का आरोप है। ईडी की जांच के दौरान यह सामने आया कि किशोर मीणा ने अवैध धन में से 95 लाख रुपए एक बिल्डर को 24% सालाना ब्याज पर उधार दिए थे। बाद में बिल्डर ने इस राशि में से 27.50 लाख रुपए सीबीआई के पास जमा कराए, जबकि शेष 67.50 लाख रुपए किशोर मीणा के एचडीएफसी बैंक खाते में जमा कर दिए गए। इसके बाद ईडी ने 7 फरवरी 2024 को बैंक खाते पर लियन (जब्ती का अधिकार) लगा दिया।

दोषी घोषित हो चुका है मीणा

इसके अलावा यह जानकारी भी सामने आई है कि 23 अक्टूबर 2024 को विशेष सीबीआई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए किशोर मीणा को लोक सेवक के रूप में अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का दोषी पाया और उनकी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अंतर्गत ₹3,29,49,140 रुपए जो सीबीआई द्वारा किशोर मीणा की व्यक्तिगत संपत्ति से जब्त की गई थी और बिल्डर द्वारा जमा ₹27.50 लाख के साथ एचडीएफसी बैंक खाते में जमा ₹ 67.50 लाख रुपए ईडी ने जब्त कर लिया है। अभी इस मामले की जांच जारी है।

मई 2021 में सीबीआई ने की थी छापेमारी

सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा भोपाल को 27 मई 2021 को संदीप कपूर सिक्योरिटीज के फील्ड मैनेजर शिवदयाल द्विवेदी से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया था कि भारतीय खाद्य निगम, संभागीय कार्यालय, भोपाल के अधिकारियों द्वारा उनके लंबित बिलों के भुगतान को मंजूरी देने के लिए अवैध रूप से रिश्वत की मांग की जा रही है। जब आरोपी किशोर मीणा की तलाशी ली गई तो उसके पास 60,840 रुपए की अन्य नकदी भी बरामद हुई। किशोर मीणा के घर की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी, 387 ग्राम सोने के आभूषण, 670 ग्राम चांदी के आभूषण एवं चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 June 2026
भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र स्थित ओमनगर में शनिवार को बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया और रास्ता रोककर वैन चालक…
 28 June 2026
 भोपाल । मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है। शनिवार रात करीब नौ बजे हुई मानसून की पहली बारिश में शिवनगर, विश्वकर्मा…
 28 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने उपस्थिति व्यवस्था को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। अब तक ई-अटेंडेंस (E-Attendance Mandatory) केवल शिक्षकों के लिए लागू थी, लेकिन अब विभाग के…
 28 June 2026
 भोपाल। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 28 जून को जिले में पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के अंतर्गत भोपाल में…
 28 June 2026
भोपाल। वर्ष 2027 में प्रस्तावित नगरीय निकायों के चुनावों के संबंध में कांग्रेस ने संगठनात्मक और रणनीतिक तैयारी प्रारंभ कर दी है। इसे लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में…
 28 June 2026
भोपाल। ट्रेन में सफर के दौरान एसी खराब होने या पर्याप्त ठंडक नहीं मिलने की समस्या से यात्रियों को जल्द राहत मिल सकती है। यात्रियों को बेहतर और निर्बाध एसी…
 27 June 2026
भोपाल, कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की गलती के कारण विशेष शिक्षक भर्ती परीक्षा में बिना योग्यता के चयनित हुए अभ्यर्थियों की अब जांच होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद ईएसबी ने…
 27 June 2026
भोपाल, भोपाल के अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे देवराज सिंह गुर्जर से मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है।…
 27 June 2026
 भोपाल। जिले के हुजूर तहसील क्षेत्र में केरवा डैम और उसके आसपास विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। एसडीएम विनोद सोनकिया…
Advt.