इंदौर नगर निगम घोटाले के आरोपितों के म्यूचुअल फंड और बैंक खाते ईडी ने किए फ्रीज

Updated on 08-08-2024 12:35 PM
 इंदौर। इंदौर नगर निगम में फर्जी बिल घोटाले के आरोपितों के बैंक खातों के साथ उनके निवेश, म्यूचुअल फंड और शेयर के खातों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फ्रीज कर दिया है। दो दिन से जारी जांच के दौरान ईडी ने इंदौर नगर निगम में हुए घोटाले के आरोपितों पर यह कार्रवाई की है।

ईडी की टीमों ने 5 और 6 अगस्त को इंदौर में करीब 20 ठिकानों पर छापा मारते हुए जांच शुरू की थी। कुल सवा करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है। ईडी के अनुसार इस रुपये का हिसाब नहीं मिलने के कारण जब्त किया गया है।

फर्जी बिलों से 150 करोड़ रुपये का घोटाला

हालांकि घोटाले के सरगना माने जा रहे नगर निगम के निलंबित इंजीनियर अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग के ठिकानों से ईडी कुछ खास बरामद नहीं कर सकी। नगर निगम में फर्जी बिलों के जरिए कम से कम 150 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है।

ईडी को कार्रवाई के दौरान मिला कैश।

घोटाले का सरगना बताया जा रहा निगम का निलंबित इंजीनियर अभय राठौर और अकाउंटेंट अनिल गर्ग जेल में ही है। इन सबके साथ करीब 15 आरोपितों के 20 ठिकानों पर ईडी ने जांच की है। अभय राठौर के बहनोई राकेशसिंह चौहान के घर भी ईडी पहुंची थी।

ईडी को मिले डाक्यूमेंट

बताया जा रहा है कि मदीना नगर में मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सिद्धिकी जो निगम में ठेकेदारों के रूप में जुड़े थे और फर्जी बिल बोगस फर्मों से बना रहे थे, इनके ठिकानों से नकदी मिली है। इसके साथ हरीश श्रीवास्तव, एहतेशाम खान, जाहिद खान के यहां से भी ईडी को दस्तावेज मिले हैं।

इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी हुए जब्त

फर्जी फर्म बनाने वाले आशीष नगर निवासी रिश्तेदार रेणु वडेरा, राहुल वडेरा, अनिल गर्ग के ठिकानों से खास दस्तावेज ईडी के हाथ नहीं लगे। ठेकेदार राजकुमार साल्वी, उदयसिंह भदोरिया, मुरलीधर कर्ता और मौसम व्यास के ठिकानों से दस्तावेज के साथ इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं। इसमें मोबाइल भी शामिल हैं।

भुना नहीं सकेंगे फंड

ईडी ने सवा करोड़ नकद के साथ 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती दिखाई है। इसमें आरोपितों के यहां से मिले शेयर, बांड और म्युचुअल फंड आदि के दस्तावेज शामिल हैं। साथ ही कुछ एफडीआर व बैंक खातों की जानकारी भी है। ईडी ने इन सभी को फ्रीज कर दिया है। आरोपित केस का निराकरण नहीं होने तक इन निवेशों को न तो भुना पाएंगे न ट्रांसफर कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
भोपाल, भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक ने अपनी कथित प्रेमिका के घर में घुसकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता शुक्रवार सुबह तब…
 11 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यवाहक पदोन्नति के आधार पर उच्च पदों पर कार्यरत लगभग 15 हजार पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सामने अब पद…
 11 July 2026
भोपाल, दिल्ली से भोपाल आ रही 12002 नई दिल्ली–रानी कमलापति शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी ब्रेड परोसने का मामला सामने आया।C-4 कोच के करीब 74 यात्रियों,…
 11 July 2026
 भोपाल। राजधानी के राजा भोज एयरपोर्ट पर इस मानसून में बार-बार उड़ानें डायवर्ट होने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने अत्याधुनिक कैटेगरी-2 इंस्टूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) की…
 11 July 2026
भोपाल । इंदौर में मप्र युवा संकल्प-2026 दस्तावेज तैयार होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ…
 11 July 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को घेरने के लिए उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में…
 11 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कॉल सेंटर सेवाओं का विस्तार करते हुए नया हेल्पलाइन नंबर 0755-4314165 शुरू किया है। अब…
 11 July 2026
भोपाल। आमतौर पर यह धारणा रहती है कि पढ़े-लिखे और शहरी लोग छोटा परिवार पसंद करते हैं। जनगणना निदेशालय की सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) रिपोर्ट 2024 से यह सिद्ध भी…
 11 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशन पर अक्सर ऐसे लोग दिखाई देते हैं, जो कई दिनों या महीनों से वहीं रह रहे होते हैं। इनमें कोई परिवार से बिछड़ जाता है, कोई घर…
Advt.